लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग को एसआईआर करने का कोई अधिकार नहीं है: संजय सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2025 17:30 IST

भारतीय नागरिकों के वोट कट जाएंगे उन्हें राशन कार्ड, आयुष्मान योजना, वृद्धावस्था पेंशन,विधवा पेंशन, बैंक में खाता तथा अन्य सरकार से मिलने वाली बहुत सारी सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के इसारे पर इस कार्य को कर रहा है।11 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार घुसपैठिए नहीं रोक पाई।भोजन का और अन्य बहुत से खर्चों का बोझ जनता के टैक्स से पूरा किया जाएगा।

मुरादाबादः आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में जारी वोट बचाओ - संविधान बचाओ 6 दिवसीय पद यात्रा मुरादाबाद पहुंचकर सिविल लाइंस अंबेडकर पार्क में बड़ी जनसभा में तब्दील हुई । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर जनसभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग को एसआईआर करने का कोई अधिकार नहीं है। चुनाव आयोग असंवैधानिक रूप से वोट काटने के लिए भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के इसारे पर इस कार्य को कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि जिन भारतीय नागरिकों के वोट कट जाएंगे उन्हें राशन कार्ड, आयुष्मान योजना, वृद्धावस्था पेंशन,विधवा पेंशन, बैंक में खाता तथा अन्य सरकार से मिलने वाली बहुत सारी सुविधाएं नहीं मिलेंगी। उन्होंने दहाड़ते हुए कहा कि घुसपैठियों के नाम पर वोट काटे जा रहे हैं और 11 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार घुसपैठिए नहीं रोक पाई।

जहां भी चुनाव आता है वही घुसपैठिय आ जाता है।  उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को डिटेंशन सेंटर में रखने की बात सरकार कर रही है जिनके ऊपर भोजन का और अन्य बहुत से खर्चों का बोझ जनता के टैक्स से पूरा किया जाएगा। सभा को दिल्ली के विधायक सुरेंद्र चौधरी ,अनिल झा , पूर्व विधायक दिलीप पांडे एवं हाजी यूनुस ने भी संबोधित किया।

पदयात्रा में संजय सिंह जी के साथ यात्रा का नेतृत्व करने का अवसर मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि रास्ते भर जनता ने पद यात्रियों पर पुष्प बरसाए तथा संजय सिंह जी का माला पहना करके जोरदार स्वागत किया। लगातार बढ़ती जा रही ठंड एवं कोहरा यात्रियों के जोश को नहीं रोक पा रहा है।

रास्ते भर पद यात्री हाथों में पार्टी का झंडा लिए बेहद अनुशासन के साथ नारे लगाते हुए यात्रा कर रहे हैं तथा सड़क पर चलने वाले वाहन आदि को कोई समस्या ना हो इसके लिए सभी सहयोग कर रहे हैं। मथुरा के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष भगत सिंह,जिला उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, किसान प्रकोष्ठ के प्रांतीय सचिव चेतन कृष्ण एवं  जिला उपाध्यक्ष भोजराज  सुमन लगातार यात्रा में रोजाना 18 से 20 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसंजय सिंहAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी