लाइव न्यूज़ :

'एक उम्मीदवार, एक सीट' मामले में चुनाव आयोग ने दिया समर्थन, सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 4, 2018 13:41 IST

चुनावों में उम्मीदवारों को दो सीटों पर चुनाव लड़ने से रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था।

Open in App

नई दिल्ली, 4 अप्रैलः चुनाव आयोग (ईसी) ने बुधवार को 'एक उम्मीदवार, एक सीट' मामले को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में हलफनामा दायर किया है और न्यायालय से अनुरोध किया है कि इस मामले में कदम उठाया जाए। ईसी ने अपने हलफनामे में वकील अश्विनी उपाध्याय की एक याचिका का समर्थन किया है, जिसमें कहा गया था कि दो सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों पर रोक लगाई जानी चाहिए।इससे पहले चुनावों में उम्मीदवारों को दो सीटों पर चुनाव लड़ने से रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था। कोर्ट ने यह नोटिस अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर सुनवाई के दौरान जारी किया था। अश्विनी उपाध्याय ने याचिका दायर कर कहा था कि दो सीटों से चुनाव लड़ना संविधान की धारा 19 का उल्लंघन है।

याचिका में एक व्यक्ति, एक उम्मीदवार, एक सीट और एक संविधान की मांग की गई। ये लोकतंत्र का सिद्धांत भी है, लेकिन इसका उल्लंघन तब होता है जब कोई उम्मीदवार दो सीटों से चुनाव लड़ता है। याचिका में निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए भी दिशानिर्देश जारी करने की मांग की गई थी। उसमें जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 33(7) का असंवैधानिक करार दिए जाने की मांग की गई।

कानून के अनुसार, कोई भी प्रत्याशी एक से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकता है। ये प्रत्याशी बेशक दो सीटों पर चुनाव जीत जाएं, लेकिन चुनाव के बाद उसे सिर्फ एक ही सीट रखनी होती है। दूसरी सीट से इस्तीफा देना होता है। खाली हुई सीट पर चुनाव आयोग छह महीने के भीतर उपचुनाव कराता है।

टॅग्स :चुनाव आयोगसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है