लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election: यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक राज्य सभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: October 13, 2020 12:28 IST

Rajya Sabha Election: राज्य सभा के खाली हो रहे 11 सीटों के लिए चुनाव 9 नवंबर को कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने इस संबंध में मंगलवार को ऐलान कर दिया। चुनाव के नतीजे इसी दिन शाम को घोषित होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सभा की 11 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का निर्वाचन आयोग ने किया ऐलान11 में से 10 सीटें उत्तर प्रदेश से हैं, जबकि एक सीट उत्तराखंड से है, 25 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं 11 सांसद

चुनाव आयोग ने 11 राज्य सभा सीटों के लिए चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। ये चुनाव 9 नवंबर को कराए जाएंगे और इसी दिन इनके नतीजों की भी घोषणा शाम तक कर दी जाएगी। राज्य सभा में जिन सीटों के लिए चुनाव होने हैं, उनमें 10 उत्तर प्रदेश से और एक उत्तराखंड से हैं।

राज्य सभा में जिन 11 सीटों पर चुनाव होने हैं उसके सांसद 25 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 11 नवंबर से पहले इन सीटों के लिए चुनाव हो जाने चाहिए।

इसके तहत 20 अक्टूबर को चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर रखी गई है। वहीं, 2 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इस चुनाव में 9 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे।

रिटायर हो रहे हैं सांसदों में डॉ. छत्रपाल सिंह यादव, जावेद अली खान, पीएल पुनिया, रवि प्रकाश वर्मा, राजा राम, राम गोपाल यादव, वीर सिंह, हरदीप सिंह पुरी, नीरज शेखर, अरुण सिंह और राज बब्बर शामिल हैं।

गौरतलब है कि राज्य सभा के प्रत्येक सदस्य को छह वर्ष की अवधि के लिए चुना जाता है। एक-तिहाई सदस्य हर दूसरे वर्ष रिटायर होते हैं और नए सदस्यों को चुनने के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जाती है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह