लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने किया 57 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, बिहार के साथ 10 नवंबर को आएगा रिजल्ट

By विनीत कुमार | Updated: September 29, 2020 14:01 IST

देश भर में 57 सीटों पर उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसमें बिहार में एक सीट पर लोकसभा का उपचुनाव है जबकि कई राज्यों में विधानसभा के लिए उपचुनाव होने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश सहित देश भर में 57 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कियाकर्नाटक की 28 सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे

निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, ओडिशा और कर्नाटक सहित कई अन्य प्रदेशों के 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को इन तारीखों के ऐलान की घोषणा करते हुए बताया कि इन सीटों के चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। 10 नवंबर को ही बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट भी आने हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में एक संसदीय सीट पर और मणिपुर के दो विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को उपचुनाव होंगे। बिहार से लोकसभा की सीट वाल्मीकि नगर पर उपचुनाव होना है।

वहीं, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, नागालैंड, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश में 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 3 नवंबर को कराए जाएंगे। साथ ही चुनाव आयोग ने अभी असम, केरल, तमिनलनाडु, पश्चिम बंगाल में फिलहाल उपचुनाव नहीं कराने का फैसला किया है।

जिन सीटों पर चुनाव नहीं कराए जाएंगे, उसमें असम की रंगपारा, सिबसागर सीट, केरल की कुट्टनाद और चवारा सीट, तमिलनाडु की तिरुवोटियूर, गुडियाट्टम (एससी) और फलकट (एससी) सीटें शामिल हैं।

मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

देश भर में होने वाले इन चुनाव में सबसे ज्यादा नजर मध्य प्रदेश की ओर होगी जहां 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हैं। इन 28 में 25 सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं। वहीं, 3 सीटें विधायकों के निधन के कारण रिक्त हैं।

गौरतलब है कि इसी साल 22 विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और वे बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली कमलनाथ सरकार को सत्ता से बेदखल होना पड़ा। बाद में तीन और विधायक भी इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए।  

मध्य प्रदेश में सुमावली, करेरा, मुरैना, मेहगांव, पोहरी, ग्वालियर, गोहद, ग्वालियर पूर्व, डबरा, भांडेर, बामोरी, अशोकनगर, दिमनी अंबाह, मुंगावली, सुरखी, सांची, अनूपपुर, सांवेर, सुवासरा, हाटपिपल्या, बदनावर, आगर-मालवा, जौरा, नेपानगर, मलहारा, मंधाता और ब्यावरा में उपचुनाव हैं।

टॅग्स :चुनाव आयोगबिहार विधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो