लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

By अनिल शर्मा | Updated: March 29, 2023 11:48 IST

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पहले कहा था कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे। वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त होगा।मैदान में तीन शीर्ष राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) हैं।

बेंगलुरुः भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज सुबह 11:30 बजे कर्नाटक विधानसभा के आम चुनाव की घोषणा करेगा। 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त होगा। मैदान में तीन शीर्ष राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) हैं। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पहले कहा था कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे। वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत हासिल की थ।  वहीं, कांग्रेस ने 80 और जदयू ने 37 सीटें जीती थीं। हालांकि, कोई भी दल बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाया। ऐसे में कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई और जेडीएस नेता कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाया गया। लेकिन करीब 14 महीने बाद कई कांग्रेसी विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था और भाजपा के साथ आ गए थे। राज्य में फिर बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाई गई। लेकिन दो साल बाद येदियुरप्पा ने भी इस्तीफा दे दिया। इसके बाद बसवराज बोम्मई राज्य के सीएम बनाए गए।

दो सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया

कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को कहा कि राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में वह दो सीटों से चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि, पार्टी ने उन्हें मैसुरु जिले में वरुणा सीट से प्रत्याशी बनाया है जिस पर उनकी स्थिति काफी मजबूत मानी जाती है।

उन्होंने कहा कि यदि पार्टी तैयार हो जाती है तो वह वरुणा के अलावा कोलार से भी किस्मत आजमाना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने मई में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को ही 124 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी की जिसमें सिद्धरमैया को वरुणा से प्रत्याशी बनाया गया है। यह करीब पांच साल के अंतराल के बाद उनकी गृह विधानसभा सीट पर वापसी है जिसका मौजूदा समय में उनके बेटे यतींद्र सिद्धरमैया प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर