दिल्ली के एक घर में मिला बुजुर्ग महिला का शव, हत्या की आशंका

By भाषा | Published: June 13, 2021 12:16 PM2021-06-13T12:16:10+5:302021-06-13T12:16:10+5:30

Elderly woman's body found in a Delhi house, suspected of murder | दिल्ली के एक घर में मिला बुजुर्ग महिला का शव, हत्या की आशंका

दिल्ली के एक घर में मिला बुजुर्ग महिला का शव, हत्या की आशंका

नयी दिल्ली, 13 जून उत्तर दिल्ली में बुराड़ी इलाके के एक घर में 65 वर्षीय एक महिला का शव मिला है, जिसके गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने और बायां पैर जलाए जाने के निशान हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान बुराड़ी के कमलपुर की रहने वाली राजवारी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि एक ढाबा चलाने वाले प्रमोद (38) के अनुसार, वह और उसकी पत्नी शनिवार को खजूरी गए थे, लेकिन जब वे रात करीब 10 बजे घर लौटे, तो उसे उसकी मां मृत मिली। उसकी मां का गला कटा हुआ था और उसके बाएं पैर पर जले होने के निशान थे।

पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी बुजुर्ग महिला को पहले से जानता था। उन्होंने बताया कि शव को सब्जी मंडी मुर्दाघर में रखा गया है और रविवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीम गठित की गई हैं।

पुलिस ने बताया कि वह चोरी की आशंका समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Elderly woman's body found in a Delhi house, suspected of murder

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे