लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के बयान 'भाजपा-आरएसएस के प्रतीक हैं सावरकर' पर फड़नवीस-शिंदे का पलटवार, कहा- किसी कीमत पर अपमान बर्दाश्त नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2022 07:27 IST

गांधी पर निशाना साधते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य के लोग हिंदुत्व विचारक के किसी भी अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस ने कहा- 'अन्य कांग्रेस नेताओं की तरह राहुल गांधी दिवंगत वी डी सावरकर के बारे में रोज झूठ बोल रहे हैं। हिंदुत्व विचारक के किसी भी अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगेः एकनाथ शिंदे

मुंबईः महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी स्वतंत्रता सेनानी के बारे में 'पूरी तरह झूठ' बोल रहे हैं। मुंबई में एक कार्यक्रम में फड़नवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग हिंदुत्व विचारक के अपमान का उचित जवाब देंगे। भाजपा नेता ने कहा, 'अन्य कांग्रेस नेताओं की तरह राहुल गांधी दिवंगत वी डी सावरकर के बारे में रोज झूठ बोल रहे हैं। महाराष्ट्र के लोग उचित समय आने पर उन्हें उपयुक्त जवाब देंगे।' 

हिंदुत्व विचारक के किसी भी अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे

गांधी पर निशाना साधते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य के लोग हिंदुत्व विचारक के किसी भी अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। शिंदे यहां सावरकर स्मारक में हिंदुत्व पर आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का जिक्र करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में श्रद्धेय स्वतंत्रता सेनानी का अपमान किया गया जबकि ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने इस मुद्दे पर नरम रुख अपनाया है।

'भारत जोड़ो यात्रा' को रोकने की मांग

 इसी कार्यक्रम में शिंदे की अगुवाई वाले गुट से जुड़े लोकसभा सदस्य राहुल शेवाले ने मांग की कि दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी का अपमान करने के लिए राज्य में 'भारत जोड़ो यात्रा' रोकी जाए। कांग्रेस की यह पदयात्रा अभी महाराष्ट्र से गुजर रही है। शिंदे ने कहा, 'राज्य के लोग किसी भी कीमत पर सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।' 

गौरतलब है कि गांधी ने अपनी पदयात्रा के दौरान मंगलवार को वाशिम जिले में आयोजित एक रैली में हिंदुत्व विचारक सावरकर पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, 'भाजपा-आरएसएस के प्रतीक सावरकर हैं। वह दो-तीन साल तक अंडमान में जेल में रहे। उन्होंने दया याचिकाएं लिखनी शुरू कर दीं।'

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेराहुल गांधीVeer Savarkar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?