लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा की आठ समितियों का पुनर्गठन, प्रभात झा होंगे आचार समिति के अध्यक्ष

By भाषा | Updated: October 31, 2019 19:26 IST

प्रभात झा, बीजेपी के नारायण लाल पंचारिया की जगह आचार समिति के अध्यक्ष होंगे। झा अभी तक याचिका समिति के अध्यक्ष थे, उनका स्थान प्रसन्न आचार्य लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएम वेंकैया नायडू ने राज्य सभा की आठ समितियों का पुनर्गठन कियाकांग्रेस के टी. सुब्बीरामी रेड्डी अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष पद के लिये नामित

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को उच्च सदन की आठ समितियों का पुनर्गठन करते हुये भाजपा के प्रभात झा को आचार समिति और बीजद के प्रसन्न आचार्य को याचिका समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया है। राज्यसभा सचिवालय की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नायडू ने उच्च सदन की विभिन्न समितियों का पुनर्गठन करते हुये इनके सदस्य और अन्य पदाधिकारियों का फेरबदल किया है।

इसके अनुसार प्रभात झा, भाजपा के नारायण लाल पंचारिया की जगह आचार समिति के अध्यक्ष होंगे। झा अभी तक याचिका समिति के अध्यक्ष थे, उनका स्थान प्रसन्न आचार्य लेंगे। नायडू ने कांग्रेस के टी. सुब्बीरामी रेड्डी को एक बार फिर अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष पद के लिये नामित किया है।

इसके अलावा अन्नाद्रमुक के ए. नवनीत कृष्णन को सरकारी आश्वासन समिति और भाजपा के ओम प्रकाश माथुर को आवास समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है। राज्यसभा के कार्यवाही संबंधी नियमों के अनुसार उच्च सदन के सभापति कार्यमंत्रणा समिति और नियम संबंधी समिति के पदेन अध्यक्ष होते हैं, जबकि उपसभापति विशेषाधिकार समिति की अध्यक्षता करते हैं।

नवगठित कार्यमंत्रणा समिति में नये सदस्य के रूप में कांग्रेस के बी. के. हरिप्रसाद, भाजपा के नारायण लाल पंचारिया और विनय पी. सहस्त्रबुद्धे को शामिल किया गया है। वहीं टीआरएस के के. केशव राव एवं नेता प्रतिपक्ष को इस समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

इसी प्रकार नियम संबंधी समिति में भाजपा के सत्यनारायण जाटिया, स्वप्नदास गुप्ता और वाई. एस. चौधरी, कांग्रेस के पी. एल. पूनिया, अकाली दल के नरेश गुजराल तथा निर्दलीय सदस्य सुभाष चंद्रा एवं अमर सिंह को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। नायडू ने उच्च सदन की विभाग संबंधी आठ समितियों का इस साल सितंबर में पुनर्गठन किया था। इन समितियों का कार्यकाल एक वर्ष होता है।

टॅग्स :राज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं