लाइव न्यूज़ :

अहंकार तो रावण का भी नहीं टिका था और कमलनाथ का अहंकार भी नहीं रहेगाः विजयवर्गीय

By भाषा | Updated: October 25, 2019 17:03 IST

"महाराष्ट्र और हरियाणा के हालिया विधानसभा चुनावों में पड़े वोटों में भाजपा की भागीदारी बढ़ी है। अगर ममता बनर्जी या किसी भी अन्य विपक्षी नेता को गलतफहमी है कि इन चुनावों में भाजपा की लोकप्रियता में कहीं कमी आयी है, तो उन्हें यह गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिये।"

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की लोकप्रियता पर ममता, अन्य विपक्षी नेता गलतफहमी दूर कर लें : विजयवर्गीय।भाजपा से बगावत कर चुनाव जीतने वाले निर्दलीय उम्मीदवार भी अब हमें समर्थन दे रहे हैं।

महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों के ताजा परिणामों के बाद भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी पार्टी की लोकप्रियता में कमी नहीं आयी है व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य विपक्षी नेताओं को इस सिलसिले में अपनी गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिये।

विजयवर्गीय, भाजपा संगठन में पश्चिम बंगाल के प्रभारी हैं। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, "महाराष्ट्र और हरियाणा के हालिया विधानसभा चुनावों में पड़े वोटों में भाजपा की भागीदारी बढ़ी है। अगर ममता बनर्जी या किसी भी अन्य विपक्षी नेता को गलतफहमी है कि इन चुनावों में भाजपा की लोकप्रियता में कहीं कमी आयी है, तो उन्हें यह गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिये।"

उन्होंने कहा, "हरियाणा में हम फिर सरकार बनायेंगे। टिकट नहीं मिलने पर भाजपा से बगावत कर चुनाव जीतने वाले निर्दलीय उम्मीदवार भी अब हमें समर्थन दे रहे हैं।" मध्य प्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट के उप चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा को चुनौती दी है कि वह उनकी सरकार गिराकर दिखाये।

इस बयान पर पलटवार करते हुए विजयवर्गीय ने कहा, "अहंकार तो रावण का भी नहीं टिका था और कमलनाथ का अहंकार भी नहीं रहेगा।" उन्होंने अपने गृहराज्य के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, "कमलनाथ को हाल के चुनाव परिणामों पर टिप्पणी का कोई अधिकार ही नहीं है, क्योंकि खुद उन्होंने सूबे में जुगाड़ से सरकार बनायी है।"

गौरतलब है कि झाबुआ उप चुनाव में जीत के साथ मध्यप्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 114 से बढ़कर 115 हो गयी है। हालांकि, यह संख्या कांग्रेस के अपने दम पर बहुमत के 116 के जादुई आंकड़े से अब भी एक सीट कम है।

बसपा के दो, सपा के एक और चार निर्दलीय विधायकों के समर्थन से कांग्रेस राज्य में सरकार चला रही है। झाबुआ उप चुनाव की हार के साथ सूबे में भाजपा के विधायकों की संख्या 109 से घट कर 108 गयी है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कैलाश विजयवर्गीयमध्य प्रदेशपश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील