लाइव न्यूज़ :

रॉबर्ट वाड्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती है ईडी, कोर्ट में कहा- जांच में नहीं कर रहे हैं सहयोग

By विकास कुमार | Updated: March 19, 2019 14:49 IST

रॉबर्ट वाड्रा से लैंड डील को लेकर ईडी की तरफ से सवाल-जवाब का सिलसिला जारी है. बीजेपी ने उनके ऊपर संजय भंडारी के साथ मिल कर रक्षा सौदों में दलाली खाने का कथित आरोप लगाया है.

Open in App
ठळक मुद्देरॉबर्ट वाड्रा से लैंड डील को लेकर ईडी की तरफ से सवाल-जवाब का सिलसिला जारी है.वाड्रा पर मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए लंदन और दुबई में संपत्ति खरीदने और राजस्थान में जमीन घोटाला करने का भी आरोप है.

दिल्ली पाटियाला हाउस कोर्ट में ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा के अग्रिम जमानत के लिए दायर की गई याचिका के जवाब में आज अपना पक्ष रखा है. ईडी के मुताबिक, रॉबर्ट वाड्रा जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. ईडी ने कस्टोडियल हिरासत की मांग की है. अदालत इस मामले पर 25 मार्च को सुनवाई करेगी. 

रॉबर्ट वाड्रा ने पाटियाला हाउस कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दायर की है. 

रॉबर्ट वाड्रा से लैंड डील को लेकर ईडी की तरफ से सवाल-जवाब का सिलसिला जारी है. बीजेपी ने उनके ऊपर संजय भंडारी के साथ मिल कर रक्षा सौदों में दलाली खाने का कथित आरोप लगाया है.

संजय भंडारी एक आर्म्स डीलर हैं. यूपीए शासनकाल में रॉबर्ट वाड्रा ने संजय भंडारी के जरिये कई आर्म्स डील में बिचौलिए की भूमिका निभाई है, यह दावा हाल ही में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में किया था. 

 

वाड्रा पर मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए लंदन और दुबई में संपत्ति खरीदने और राजस्थान में जमीन घोटाला करने का भी आरोप है. इन सभी मामलों पर ईडी द्वारा वाड्रा से कई बार पूछताछ भी हो चुकी है.

हाल ही में एबीपी न्यूज़ से बातचीत में वाड्रा ने कहा था कि उनके ऊपर राजनीति में आने का भारी दबाव है. और वो अक्सर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. उनके समर्थन दिल्ली और यूपी में कई जगहों पर पोस्टर लगे थे. प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के बाद रॉबर्ट वाड्रा की राजनीतिक सक्रियता बढ़ गई है. 

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राप्रवर्तन निदेशालयप्रियंका गांधीराहुल गांधीसंबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया