लाइव न्यूज़ :

रोज वैली धन शोधन मामले में ईडी ने सात वाहन जब्त किए

By भाषा | Updated: November 13, 2021 11:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर करोड़ों रुपये के रोज वैली धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल में छापेमारी के बाद सात चार पहिया गाड़ियों को जब्त किया है।

संघीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उसने 10 नवंबर को पश्चिम बंगाल में सात स्थानों पर छापे मारे जिसके बाद उसने दो महिंद्रा बोलेरो एसयूवी, एक होंडा सिटी कार, एक टोयोटा इनोवा, एक टाटा इंडिका, एक हुंडई वरना और एक महिंद्रा एक्सयूवी जब्त की, जिसकी कुल कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।

बयान में कहा गया है, ‘‘ऐसा पाया गया कि इन वाहनों को रोज वैली समूह की कंपनियों द्वारा अपराध से अर्जित आय से खरीदा गया था।’’ ईडी ने इस मामले में अब तक कुल 1,103.61 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

रोज वैली समूह की कंपनियों पर ‘‘विभिन्न फर्जी और लुभावनी योजनाओं को चलाकर और पुनर्भुगतान में चूक कर जनता से भारी मात्रा में धन इकट्ठा करने’’ का आरोप है। ईडी ने इससे पूर्व कहा था कि जांच में पाया गया कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा, असम, महाराष्ट्र, झारखंड और अन्य राज्यों में कई संपत्तियों को ‘‘समूह की विभिन्न कंपनियों के नाम पर अवैध रूप से आम लोगों से एकत्र किए गए धन का उपयोग करके हासिल किया गया था।’’

ईडी ने 2014 में कंपनी, उसके अध्यक्ष गौतम कुंडू और अन्य के खिलाफ धन शोधन का आपराधिक मामला दर्ज किया था और बाद में उन्हें कोलकाता में गिरफ्तार भी किया। जांच जारी रहने के बावजूद इस मामले में ईडी कई आरोप-पत्र दाखिल कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह