लाइव न्यूज़ :

ईडी ने साइबर अपराध मामले में बैंक में जमा 1.44 करोड़ रुपये जब्त किये

By भाषा | Updated: August 6, 2021 20:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने कथित तौर पर कर्नाटक की एक सरकारी एजेंसी को निशाना बनाते हुए साइबर अपराध एवं हैकिंग गतिविधि से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के दौरान बैंक में जमा 1.44 करोड़ रुपये की राशि जब्त की है।

केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि धन शोधन रोकथाम अधिनियम(पीएमएलए) के अंतर्गत दर्ज आपराधिक मामला बेंगलुरु साइबर पुलिस की प्राथमिकी पर आधारित है। यह प्राथमिकी कर्नाटक सरकार के ई-गवर्नेंस केंद्र की ई-खरीदारी शाखा के बैंक खाते से 11.55 करोड़ रुपये की राशि की हैकिंग और उसके बाद की हेराफेरी के आरोप में दर्ज की गई थी।

ईडी ने एक बयान में कहा, जांच के दौरान पाया गया कि श्रीकृष्ण उर्फ श्रीकी ने ई-गवर्नेंस के पोर्टल को हैक किया और फिर 10.5 करोड़ रुपये की राशि को नागपुर के एनजीओ उदय ग्राम विकास संस्थान के खाते में जबकि 1.05 करोड़ रुपये की रकम उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की निम्मी एंटरप्राइजेज के खाते में स्थानांतरित की।

बयान के मुताबिक, इस रकम को अलग-अलग खातों में भेजा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी