लाइव न्यूज़ :

धनशोधन मामलाः हुड्डा ने बताया, यह राजनीतिक बदला है, मैं बयान दर्ज कराने ईडी कार्यालय गया

By भाषा | Updated: July 27, 2019 19:13 IST

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन चंडीगढ़ में एजेंसी के कार्यालय में पूछताछ की। उनसे धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पूछताछ की गई।

Open in App
ठळक मुद्देपंचकूला के सेक्टर - 6 में सी- 17 के नाम से पंजीकृत जमीन को ईडी ने पिछले वर्ष दिसम्बर में जब्त कर लिया था। समझा जाता है कि एजेएल का नियंत्रण गांधी परिवार के सदस्यों सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करते हैं।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने धनशोधन के मामले में ईडी द्वारा की गई पूछताछ को ‘‘राजनीतिक बदले’’ की भावना से प्रेरित बताया।

मामला पंचकूला में एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को ‘‘अवैध’’ तरीके से जमीन आवंटित करने में धनशोधन से जुड़ा हुआ है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन चंडीगढ़ में एजेंसी के कार्यालय में पूछताछ की। उनसे धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पूछताछ की गई।

हुड्डा ने बताया, ‘‘यह राजनीतिक बदला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं बयान दर्ज कराने ईडी कार्यालय गया।’’ पंचकूला के सेक्टर - 6 में सी- 17 के नाम से पंजीकृत जमीन को ईडी ने पिछले वर्ष दिसम्बर में जब्त कर लिया था। समझा जाता है कि एजेएल का नियंत्रण गांधी परिवार के सदस्यों सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करते हैं।

यह समूह नेशनल हेराल्ड अखबार चलाता है। एजेंसी की जांच में पाया गया था कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर हुड्डा ने ‘‘अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया और उक्त जमीन एजेएल को फर्जी तरीके से आवंटित कर दी।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईभूपेंद्र सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील