लाइव न्यूज़ :

ईडी ने एनएससीएन-आईएम नेता मुइवा के सहयोगी, अन्य की संपत्ति कुर्क की

By भाषा | Updated: August 16, 2021 20:17 IST

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को कहा कि उसने धन शोधन के एक मामले में एनएससीएन-आईएम नेता टी मुइवा के एक करीबी सहयोगी और अन्य की 6.88 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की है। नेशनलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (एनएससीएन-आईएम) एक प्रतिबंधित नगा संगठन है और टी मुइवा इसके महासचिव हैं। संगठन, वर्तमान में केंद्र सरकार के साथ शांति वार्ता कर रहा है। ईडी ने बैंक बचत, म्यूचुअल फंड और कुछ बीमा उत्पाद कुर्क करने के लिए धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत एक अंतरिम आदेश जारी किया था। यह संपत्ति संगठन के एक स्वयंभू कर्नल एवं कोषाध्यक्ष रायीलुंग नसारंगबे, उनकी पत्नी रूथ चवांग और अपाम मुइवा के नाम से थी, जो टी मुइवा की सचिव है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा उनके खिलाफ पिछले साल आरोपपत्र दाखिल किये जाने के बाद ईडी ने धन शोधन का मामला दर्ज किया था। ईडी ने दावा किया है कि वसूली की मोटी रकम रायीलुंग द्वारा एकत्र की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?