लाइव न्यूज़ :

ईडी ने झारखंड की कंपनी, उसके निदेशकों की 100 से अधिक अचल संपत्ति कुर्क की

By भाषा | Updated: March 13, 2021 19:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मार्च प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की कंपनी, उसके निदेशकों और उनके परिवार के सदस्यों की 55 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। उन पर कई निवेशकों को भूखंड दिलाने का वादा कर उनसे ठगी करने का आरोप है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

कुर्क की गई संपत्ति में 102 अचल संपत्ति शामिल है।

धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत संजीवनी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड (एसबीपीएल) के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

ईडी के बयान में कहा गया है, ‘‘कुर्क की गई संपत्ति में रांची स्थित 98 अचल संपत्ति, रायपुर में तीन दुकानें और एसबीपीएल, इसके निदेशकों और उनके रिश्तेदार जयंत दयाल नंद, उनकी पत्नी अनिता दयाल नंद, एक और निदेशक श्याम किशोर गुप्ता के अलावा एक अन्य निदेशक प्रकाश प्रसाद लाला की पत्नी रंजना श्रीवास्तव के नाम से सावधि जमा (एफडी) शामिल है।’’

बयान के मुताबिक जांच में यह पाया गया कि एसबीपीएल और इसके निदेशकों ने झारखंड में रहने वाले काफी संख्या में लोगों को गुमराह करने वाले विज्ञापनों के जरिए प्रलोभन देकर उनके साथ कथित ठगी की। उन्होंने निवेशकों से भूखंड एवं निर्मित मकान के लिए चेक/नकद राशि प्राप्त की थी।

ईडी ने आरोप लगाया, ‘‘निदेशकों ने कोष की धोखाधड़ी करने के मकसद से कंपनी के नाम से और अपने नाम से कई बैंक खाते खुलवाए थे। ’’

जांच एजेंसी ने पिछले साल मार्च में गुप्ता को गिरफ्तार किया था और जयंत दयाल नंद के खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। नंद को ईडी ने इस घोटाले का कथित सरगना बताया था।

ईडी ने मामले में एक आरोपपत्र भी दाखिल किया था और अतीत में 3.10 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?