लाइव न्यूज़ :

टीएमसी नेता कुंतल घोष ने नौकरी देने के नाम पर की थी 19 करोड़ रुपये की वसूली, जानिए और क्या हैं आरोप?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2023 11:49 IST

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने टीएमसी युवा विंग के नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने की बड़ी कार्रवाई।प्रवर्तन निदेशालय ने टीएमसी युवा विंग के नेता कुंतल घोष को गिरफ्तार कर लिया है।कुंतल घोष पर 19 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शिक्षकों की भर्ती घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई लगातार जारी है। शिक्षक भर्ती घोटाले का खुलासा होने के बाद से ही इस केस में कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर एक्शन लेते हुए टीएमसी के युवा नेता कुंतल घोष को गिरफ्तार कर लिया है। एएनआई के मुताबिक, शनिवार को टीएमसी नेता कुंतल घोष को गिरफ्तार कर लिया गया है क्योंकि उनके खिलाफ कई करोड़ रुपयों को हड़पने का आरोप है। 

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को ईडी के अधिकारियों ने कुंतल घोष के घर पर छापेमारी की थी। जिसके आधार पर ये कार्रवाई की गई है। कुंतल घोष हुगली से टीएमसी युवा विंग के सदस्य है। टीएमसी नेता पर आरोप है कि उन्होंने 325 लोगों को नौकरी देने के नाम पर उनसे 19 करोड़ रुपये की वसूली की थी। ईडी की छापेमारी के दौरान कुंतल घोष के घर से कई दस्तावेज मिले हैं जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जा सकता है। 

अब तक कई लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस घोटाले के सामने आने के बाद से ही टीएमसी के कई नेता ईडी के शिकंजे में फंस चुके हैं। पिछले साल ही इस मामले में ईडी ने बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया था। पार्थ चटर्जी के कई ठिकानों पर जब ईडी ने छापेमारी की थी तो कई करोड़ रुपये मिलने से हड़कंप मच गया था। पार्थ चटर्जी समेत शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों पर घोटाले को लेकर कई गंभीर आरोप है। 

पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घोटाले में शामिल होने की खबर के बीच टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के नेता से किनारा कर लिया और उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को जांच होने तक पार्टी से निलंबित कर दिया है। 

टीएमसी पर 100 करोड़ से अधिक रुपयों को हड़पने का आरोप

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर राज्य में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला करने का आरोप है। सीबीआई के अनुसार, साल 2014 और 2021 के बीच पूरे राज्य में ये घोटाला हुआ है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालWest Bengal Educationममता बनर्जीटीएमसीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे