लाइव न्यूज़ :

ईडी ने धन शोधन के मामले में कारोबारी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: February 15, 2021 09:49 IST

Open in App

मुंबई, 15 फरवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई के रियल्टी समूह ओमकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स के खिलाफ धन शोधन के मामले में एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मुंबई में सचिन जोशी से मामले के सिलसिले में पूछताछ की गई थी जिसके बाद उन्हें रविवार को धन शोधन रोकथाम (पीएमएलए) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि जोशी एक अभिनेता हैं और जेएमजे कारोबारी समूह के प्रवर्तक हैं। रियल्टी समूह में उनकी भूमिका और उनके संबंधों की जांच की जा रही है।

जोशी को सोमवार को यहां एक स्थानीय अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है, जहां ईडी हिरासत में पूछताछ के लिए अदालत से उन्हें रिमांड पर देने का अनुरोध करेगी।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने पिछले महीने ओमकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स के अध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता और प्रबंध निदेशक (एमडी) बाबुलाल वर्मा को गिरफ्तार किया था। ईडी ने उनके परिसरों और समूह पर छापेमारी भी की थी।

पीएमएलए का मामला मुंबई में एक आवासीय सोसाइटी के विकास में एसआरए (स्लम पुनर्वास प्राधिकरण) योजना के क्रियान्वयन में कथित अनियमितता से संबंधित है।

कंपनी और दो अधिकारी यस बैंक से लिए गए कर्ज के 400 करोड़ रुपये कहीं और भेजने के आरोपों का भी सामना कर रहे हैं।

एजेंसी ने पहले बताया था कि ईडी ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिला पुलिस की प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद अपना मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धोखाधड़ी और विश्वासघात से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल