लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार पर आर्थिक संकट, 14 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं में कटौती की तैयारी

By धीरेंद्र जैन | Updated: January 10, 2020 06:02 IST

वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं पर व्यय के लिए सरकार ने एक लाख 16 हजार 500 करोड़ रुपये का बजट रखा था, जिसे संशोधित अनुमानों को घटाकर एक लाख दो हजार करोड़ रुपये किया जा रहा है।

Open in App

लगभग साढ़े तीन लाख रुपयों के कर भार से जूझ रही राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार खजाने में आई कमी के चलते अपने मौजूदा बजट में लगभग 14 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं में कटौती की तैयारी कर रही है।

वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं पर व्यय के लिए सरकार ने एक लाख 16 हजार 500 करोड़ रुपये का बजट रखा था, जिसे संशोधित अनुमानों को घटाकर एक लाख दो हजार करोड़ रुपये किया जा रहा है।

गहलोत सरकार का दूसरे साल का बजट फरवरी माह में अंतिम सप्ताह में पेश हो सकता है। इसके लिए वित्त विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग के अधिकारी अगले वित्तीय वर्ष के बजट अनुमान और इस वर्ष के संशोधित अनुमान तैयार कर रहा है।  

इसी कड़ी में बजट को अंतिम रूप देने वाली कमेटियों की बैठकों में लगभग आधा दर्जन विभागों के बजट में कटौती को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार सर्वाधिक बजट का हिस्सा कृषि और उससे जुडी योजनाओं पर व्यय होगा।

कर्ज भार से जूझ रहीे सरकार ने कर्मचारियों के वेतन भत्तों के अलावा अन्य सभी भुगतान रोक दिये हैं। गहलोत सरकार पर एक तो कर्जभार बढ़ता जा रहा है और दूसरी और राजस्व संग्रहण में भी कमी आई है। इसके अलावा किसानों की कर्जमाफी और बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने को लेकर भी प्रदेश सरकार पर राजनीतिक दबाव बढ़ता जा रहा है। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप