लाइव न्यूज़ :

EC announce Assembly elections: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस, महाराष्ट्र और झारखंड में कब?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 16, 2024 11:48 IST

EC announce Assembly Elections 2024 Dates live updates: धारा 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे। हरियाणा में भी 90 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देEC announce Assembly elections live updates: जम्मू कश्मीर में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज।EC announce Assembly elections live updates: 3 बजे चुनाव आयोग प्रेस कांफ्रेंस कर तारीखों का ऐलान करेगा।EC announce Assembly elections live updates: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान होगा।

EC announce Assembly Elections Date: भारत निर्वाचन आयोग आज दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावी कार्यक्रम का ऐलान होगा। आयोग (ईसी) ने शुक्रवार सुबह घोषणा की कि वह विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए आज दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। उम्मीद है कि तारीखें हरियाणा और जम्मू और कश्मीर के लिए होंगी। 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे। हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा के अधिकारियों के साथ इस संबंध में मीटिंग भी की थी।

सूत्र ये भी बता रहे हैं कि EC आज ही महाराष्ट्र और झारखंड के लिए भी चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की आज यानी शुक्रवार दोपहर को घोषणा करेगा। निर्वाचन आयोग ने दोपहर करीब तीन बजे संवाददाता सम्मेलन के लिए मीडिया को आमंत्रण दिया है लेकिन यह नहीं बताया कि किन राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः तीन नवंबर और 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। निर्वाचन आयोग की जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव 30 सितंबर से पहले कराने की योजना है। यह समय सीमा उच्चतम न्यायालय ने तय की है। आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था लेकिन उसने महाराष्ट्र का दौरा अभी तक नहीं किया है। 

टॅग्स :चुनाव आयोगजम्मू कश्मीरविधानसभा चुनावहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019BJPकांग्रेसजम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?