लाइव न्यूज़ :

Earthquake in Delhi: भूकंप के फिर हिली दिल्ली, दो महीने में 14वीं बार लगे झटके, गुरुग्राम के करीब था केंद्र

By विनीत कुमार | Updated: June 8, 2020 13:49 IST

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पिछले दो महीने में करीब 13 बार निम्न से मध्यम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। सोमवार को आया भूंकप रिक्टर स्केल पर 2.1 की तीव्रता वाला था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-एनसीआर में सोमवार दोपहर 1 बजे के करीब महसूस किए गए भूकंप के झटकेहरियाणा में गुरुग्राम के करीब था केंद्र, रिक्टर स्केल पर 2.1 थी तीव्रता

देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये कम तीव्रता वाला भूकंप था और सोमवार दोपहर करीब एक बजे इसके झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.1 मापी गई है। 

राष्ट्रीय भूकंप केंद्र (एनसीएस) के अनुसार कम तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र हरियाणा में गुरुग्राम के करीब था। एनसीएस ने कहा कि भूकंप का केंद्र दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर स्थित था और यह अपराह्न एक बजे धरती के 18 किलोमीटर नीचे आया।

 इस साल अप्रैल के बाद दिल्ली एनसीआर में कई भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। पिछले दो महीनों में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में करीब 14 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। ऐसे में इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि ये कहीं किसी बड़े भूकंप का संकेत तो नहीं है।  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में दर्ज किये गये सभी 13 भूकंप निम्न से मध्यम तीव्रता के हैं। ये 12 अप्रैल से लेकर तीन जून तक दर्ज की गईं। इनकी तीव्रता 1.8 से लेकर 4.5 (रोहतक में) हैं। 

भूकंप आने पर कैसे करें बचाव

भूकंप जब भी आता है तो इससे अपना बचाव आप आसानी कर सकते हैं। इसके लिए मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत से तुरंत बाहर निकलें और खुले में जाएं, किसी बिल्डिंग के आसपास खड़े न हों, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, घर के दरवाजे और खिड़की को खुला रखें और घर की सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें। 

इसके अलावा अगर बिल्डिंग बहुत ऊंची हो और तुरंत उतर पाना मुमकिन न हो तो उसमें मौजूद किसी मेज, ऊंची चौकी या बेड के नीचे छिप जाएं। भूकंप के दौरान लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं, ऐसे में स्थिति और बुरी हो सकती है।

टॅग्स :भूकंपदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर