लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, उत्तर भारत में कई जगहों पर हिली धरती

By विनीत कुमार | Updated: February 20, 2019 08:35 IST

भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई है। इसका केंद्र तजाकिस्तान में करीब 10 किलोमीटर जमीन के नीचे बताया जा रहा है।

Open in App

दिल्ली समेत उत्तर भारत में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली में यह झटके सुबह 7.59 बजे महसूस किये गये। हालांकि, इससे फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई है। इसका केंद्र तजाकिस्तान में करीब 10 किलोमीटर जमीन के नीचे बताया जा रहा है। तजाकिस्तान में सुबह करीब 7.05 बजे भूकंप आया। साथ ही अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले में भी एक भूकंप आया जिसका झटका दिल्ली में महसूस किया गया। दिल्ली से शामली करीब 90 किलोमीटर दूर है।

दिल्ली सिस्मिक जोन 4 में आता है और राजधानी और उसके आसपास के इलाकें में हल्के झटके आते रहे हैं। भूकंप के झटके के बाद सोशल मीडिया में भी इसकी प्रतिक्रिया देखने को मिली और यह ट्विटर पर टॉप पर ट्रेंड करने लगा।

इसी महीने की शुरुआत में अफगानिस्तान के हिंदु-कुश क्षेत्र में भी भूकंप आया था जिसके झटके दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में महसूस किये गये थे।

टॅग्स :भूकंपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी