लाइव न्यूज़ :

24 घंटे में दूसरी बार हिली धरती, मेरठ सहित दिल्ली-एनसीआर में भूंकप के झटके

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 10, 2018 09:31 IST

Earthquake in Delhi NCR News Updates in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज (सोमवारॉ) सुबह उत्तर प्रदेश के मेरठ में भूकंप के झटके लगे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 10 सितंबर: देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज (सोमवारॉ) सुबह उत्तर प्रदेश के मेरठ में भूकंप के झटके लगे हैं। मेरठ के साथ ही दिल्ली में भी भूकंप के झटके लगे हैं।  

खबर के अनुसार, ये भूकंप सोमवार सुबह 6.28 मेरठ के खरखौदा में आया था। हांलाकि किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है। हांलाकि एनसीएस ने बताया कि इसकी तीव्रता 3.7 मापी गयी और इसका केंद्र सतह से 10 किलोमीटर की गहरायी में था। 24 घंटे के एंदर दूसरी बार धरती के इस तरह से डोलने से हर कोई चिंता में भी है।

इससे पहले रविवार शाम को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके हरियाणा व उत्तर प्रदेश के भी कुछ स्थानों में महसूस किए गए थे। हरियाणा के रेवाड़ी, धारूहेड़ा, कुंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रविवार शाम को आए भूकंप के झटके करीब 10 सेकेंड तक महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर नीचे हरियाणा के झज्जर जिले में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। 

भूकंप से ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने महसूस किया गया था। भूकंप के झटके के बाद लोगों में दहशत फैल गया। ये झटके हल्के बताए गए थे। लोग घरों से बाहर भी निकल गए थे। इससे पहले पिछले सप्ताह में पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में  कम तीव्रता का भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता पांच मापी गयी थी।

पुलिस ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि भूकंप शाम करीब छह बजकर 33 मिनट पर आया था और इसका केन्द्र यहां से 40 किलोमीटर दूर हुगली जिले में 10 किलोमीटर की गहरायी में था। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जी. के. दास ने कहा कि भूंकप मध्यम तीव्रता का था। 

टॅग्स :भूकंपमेरठदिल्ली समाचारदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील