लाइव न्यूज़ :

आधी रात दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में 6.3 तीव्रता का भूकंप, नेपाल था सेंटर, 6 लोगों की मौत

By रुस्तम राणा | Updated: November 9, 2022 07:31 IST

नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, 9 नवंबर को रात्रि करीब 1.57 बजे नेपाल, मणिपुर में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी, जिसके तेज झटके दिल्ली में भी महसूस किए गए। 

Open in App
ठळक मुद्दे9 नवंबर को रात्रि करीब 1.57 बजे नेपाल, मणिपुर में 6.3 तीव्रता का भूकंप आयाभूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी, जिसके तेज झटके दिल्ली में भी महसूस किए गए

नई दिल्ली: नेपाल, मणिपुर के पास आए भूकंप से पूरा दिल्ली एनसीआर हिल गया। उतर भारत में भी इसके तेज झटके लोगों को महसूस हुए। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, 9 नवंबर को रात्रि करीब 1.57 बजे नेपाल, मणिपुर में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी, जिसके तेज झटके दिल्ली में भी महसूस किए गए। वहीं, भूकंप के बाद एक घर गिरने से नेपाल में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई गयी है। 

राजधानी के कई इलाकों में रात लगभग 1.57 बजे लोग इन भूकंप के झटकों से अचानक जगे। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसका केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से 90 किमी दक्षिण पूर्व नेपाल की सीमा के पास था। दिल्ली के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर इस भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने सूचित किया था कि नेपाल के दोती जिले में एक घर के ढहने से 6 लोगों की मौत हो गई। यहां 24 घंटे की अवधि के भीतर दो भूकंप और एक आफ्टरशॉक आया था। 

दिल्ली एनसीआर के साथ पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बुधवार सुबह करीब 6.27 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।

टॅग्स :भूकंपभारतनेपालदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील