लाइव न्यूज़ :

बिहार के कई हिस्सों में सुबह-सुबह डोली धरती, कड़ाके की ठंड में भी घर से भागे लोग, नहीं हुई कोई बड़ी क्षति

By एस पी सिन्हा | Updated: January 7, 2025 14:53 IST

पटना में भूकंप के झटके करीब 30 सेकंड तक महसूस किए गए। सुबह होने के कारण कई लोग अब भी गहरी नींद में थे, इसलिए उन्हें भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए। लेकिन कई लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए और भागे-भागे घरों से बाहर निकले। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों दौड़ कर अपने-अपने फ्लैट से नीचे आ गए। 

Open in App

पटना:बिहार की राजधानी पटना सहित अन्य शहरों में मंगलवार को सुबह करीब 6:35 बजे लगे भूकंप के झटके से लोग कांप उठे। भूकंप का झटका महसूस होते ही अधिकांश लोगों अपने घरों से बाहर निकल गए। पटना में भूकंप के झटके करीब 30 सेकंड तक महसूस किए गए। सुबह होने के कारण कई लोग अब भी गहरी नींद में थे, इसलिए उन्हें भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए। लेकिन कई लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए और भागे-भागे घरों से बाहर निकले। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों दौड़ कर अपने-अपने फ्लैट से नीचे आ गए। 

बिहार में 5.3 रिक्टर स्केल की तीव्रता वाला भूकंप महसूस किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना के अलावा मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी समेत अन्य शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इस भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि बांग्लादेश, नेपाल, भारत, भूटान और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

तिब्बत और चीन के बीच शिगतसे भूकंप का केंद्र रहा। नेपाल और तिब्बत में 7.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया। यह भूकंप काफी जोरदार था। तिब्बत में इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप से तिब्बत में कम से कम 32 लोगों के मारे जाने और 38 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। नेपाल में आए भूकंप से अब तक नुकसान की खबर नहीं है। 

भूकंप का केंद्र तिब्बत के सबसे पवित्र शहरों में से एक के पास चीन के शिज़ांग में था, जिससे शिगात्से के आसपास की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और पड़ोसी नेपाल और भारत में भी भूकंप का बड़ा असर देखा गया।

टॅग्स :भूकंपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी