लाइव न्यूज़ :

Earth Day 2022: 'अर्थ डे' पर खास गूगल डूडल, हैरान करने वाली तस्वीरों के जरिए बताया कैसे बदल रही है हमारी पृथ्वी

By विनीत कुमार | Updated: April 22, 2022 07:24 IST

Google Doodle: अर्थ डे यानि पृथ्वी दिवस के मौके पर गूगल ने आज एक दिलचस्प डूडल पेश किया है। इसमें पृथ्वी में हुए बदलाव को दर्शाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपृथ्वी दिवस पर गूगल डूडल के जरिए जलवायु परिवर्तन का असर दिखाने की कोशिश।चार अलग-अलग एनिमेशन के जरिए पृथ्वी पर पिछले कई सालों में हुए परिवर्तन को गूगल डूडल में दिखाया गया है।पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है, यह पहली बार 1970 में मनाया गया था।

नई दिल्ली: वर्ल्ड अर्थ डे (World Earth Day 2022) आज मनाया जा रहा है। पृथ्वी दिवस का ये दिन पूरी तरह से हमारी धरती को समर्पित है जो हम सभी जीवों के लिए जीवनदायिनी है। जीवों को जीने के लिए जिन संसाधनों की जरूरत है, वो सबकुछ पृथ्वी हमें देती है। पृथ्वी दिवस के मौके पर गूगल ने भी बेहद खास डूडल (Google Doodle) तैयार किया है। इसमें कई तस्वीरें हैं जो बताती हैं कि हमारी पृथ्वी का रूप कैसे बदल रह है जो चिंताजनक है। 

गूगल डूडल आज के दौर की बेहद अहम सच्चाई 'जलवायु परिवर्तन' पर हमारा ध्यान दिलाने की भी एक कोशिश है, जिसके बारे में बातें तो बहुत होती हैं पर गंभीरता से इस पर काम करने के उदाहरण बहुत कम हैं।

जलवायु परिवर्तन दरअसल तापमान और मौसम के पैटर्न में दीर्घकालिक बदलाव की ओर इशारा करता है। साल 1800 के दशक से मानव गतिविधियां जलवायु परिवर्तन को बहुत हद तक प्रभावित कर रही हैं। खास तौर पर कोयला, तेल और गैस जैसे जीवाश्म ईंधन के दोहन ने नई मुश्किलें पैदा कर दी हैं।

पृथ्वी दिवस पर गूगल डूडल ने दिखाया सच!

जलवायु परिवर्तन ने हमारी पृथ्वी को कैसे प्रभावित किया है, यह दिखाने के लिए गूगल डूडल के जरिए चार अलग-अलग स्थानों के एनिमेशन की एक श्रृंखला बनाई गई है। गूगल अर्थ टाइमलैप्स और अन्य स्रोतों से रीयल टाइम-लैप्स इमेजरी का उपयोग करते हुए डूडल हमारे ग्रह के चारों ओर चार अलग-अलग स्थानों में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को दिखा रहा है।

एनिमेशन में इस्तेमाल चार तस्वीरें तंजानिया में माउंट किलिमंजारो, सेर्मर्सूकिन ग्रीनलैंड, ऑस्ट्रेलिया में ग्रेट बैरियर रीफ और जर्मनी के एलेंड में हार्ज फॉरेस्ट की हैं।

बता दें कि हर साल पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को हमारे ग्रह को बचाने और इसे हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाए रखने के संकल्प के तौर पर मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस पहली बार 22 अप्रैल, 1970 को मनाया गया था।  हर साल पृथ्वी दिवस के लिए एक खास थीम रखी जाती है। पृथ्वी दिवस 2022 की थीम 'इन्वेस्ट इन अवर प्लानेट (Invest in Our Planet) है।

टॅग्स :अर्थ डेगूगल डूडल
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

भारतIndependence Day 2025: 15 अगस्त के दिन गूगल का डूडल बेहद खास, दिखाया पारंपरिक कला का संगम

भारतसिर्फ बातों और नारों से नहीं बचेगी धरती

क्रिकेटIPL 2025 का 18वां सीजन आज से शुरू, गूगल ने मनाया जश्न; रंग-बिरंगा डूडल किया शेयर

भारतGoogle Doodle: 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा गूगल, डूडल के जारिए दिखाई भारतीय वन्यजीव संस्कृति

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम