लाइव न्यूज़ :

बोले केंद्रीय मंत्री गडकरी- पहले PM के पेट से PM पैदा हुए और CM के पेट से CM, लेकिन अब हमें इसे बदलना है

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 28, 2018 13:16 IST

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री के पेट से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पेट से मुख्यमंत्री पैदा हुए हैं। अब हमें इसे इसे बदलना होगा।

Open in App

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विपक्षी पार्टियों पर इशारों ही इशारों में हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया और कहा कि पहले प्रधानमंत्री के पेट से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पेट से मुख्यमंत्री पैदा हुए हैं। अब हमें इसे इसे बदलना होगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'हम गरीब आबादी वाले एक समृद्ध राष्ट्र हैं। जिन लोगों ने शासन किया उन लोगों ने अपने परिवारों को फायदा पहुंचाया। पीएम के पेट से पीएम पैदा हुए और सीएम के पेट से सीएम पैदा हुए। वहीं, एमएलए के पेट से एमएलए और एमपी के पेट से एमपी पैदा हुए, लेकिन हमें इसे बदलना है।'इसके अलावा उन्होंने कहा, बीजेपी किसी एक परिवार की पार्टी नहीं है। यह ऐसी पार्टी नहीं है, जो जाति, धर्म और भाषा के आधार पर राजनीति करती है। अटल बिहारी वाजपेयी हमारे सबसे बड़े नेता थे, लेकिन बीजेपी कभी भी उनके या लालकृष्ण आडवाणी के नाम से नहीं पहचानी गई। राजनाथ सिंह और मैं बीजेपी के अध्यक्ष रहे हैं, लेकिन बीजेपी हमारे नाम से नहीं पहचानी जाती है।वहीं, हैदराबाद में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने छह नदियों को जोड़ने की योजना बनाई है जिस पर करीब दो लाख करोड़ की लागत आएगी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना की पानी की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से नदियों को जोड़ने के लिये प्रतिबद्ध है। आंध्र प्रदेश में हमनें पोलावरम सिंचाई परियोजना पर ध्यान केंद्रित किया है। हमनें अब तक सात हजार करोड़ रूपये लिये हैं। इसे केंद्र सरकार के कोष से तैयार किया जा रहा है।

गडकरी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जनता को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं कि सरकार परियोजना पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि हम बांध को पूरा करेंगे। गोदावरी नदी का अतिरिक्त पानी जो समुद्र में जा गिरता है उसे कृष्णा नदी की तरफ मोड़ा जाएगा।

टॅग्स :नितिन गडकरीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

भारतAjit Pawar Funeral: अमित शाह, नितिन गडकरी और राज ठाकरे बारामती पहुंचे, उमड़े लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप