लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के चीन को लेकर केंद्र पर लगाए गए आरोप पर जयशंकर ने कहा- LAC पर राहुल गांधी ने नहीं पीएम मोदी ने भेजी सेना, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 21, 2023 15:40 IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही थे जिन्होंने भारतीय सेना को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भेजा था न कि राहुल गांधी ने।

Open in App
ठळक मुद्दे केंद्र सरकार द्वारा तवांग झड़प पर चर्चा से परहेज करने के विपक्ष के आरोपों के बीच जयशंकर की टिप्पणी आई है।जयशंकर ने कहा कि अगर हम एडजस्ट कर रहे थे तो भारतीय सेना को एलएसी पर किसने भेजा।उन्होंने कहा कि चीन सीमा पर आज हमारी इतिहास की सबसे बड़ी तैनाती है और मैं चीन का नाम ले रहा हूं।

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही थे जिन्होंने भारतीय सेना को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भेजा था न कि राहुल गांधी ने। जयशंकर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए यह कहा। केंद्र सरकार द्वारा तवांग झड़प पर चर्चा से परहेज करने के विपक्ष के आरोपों के बीच उनकी यह टिप्पणी आई है।

जयशंकर ने कहा, "अगर हम एडजस्ट कर रहे थे तो भारतीय सेना को एलएसी पर किसने भेजा। उन्हें राहुल गांधी ने नहीं भेजा, नरेंद्र मोदी ने भेजा।" उन्होंने आगे कहा कि भारत ने चीन के साथ सीमा पर तनाव के बीच बड़ी संख्या में एलएसी पर सैनिकों को भेजा है, कांग्रेस के इस आरोप के बीच कि केंद्र खतरे का मुकाबला करने के लिए पर्याप्त नहीं कर रहा है। 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ये भी कहा, "चीन सीमा पर आज हमारी इतिहास की सबसे बड़ी तैनाती है और मैं चीन का नाम ले रहा हूं।" वह कांग्रेस के इस आरोप के बारे में एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि न तो पीएम मोदी और न ही विदेश मंत्री ने चीन का जिक्र किया। जयशंकर की टिप्पणी संसद में विपक्ष के विरोध की पृष्ठभूमि में आई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि सरकार तवांग में चीनी सेना के साथ संघर्ष पर चर्चा से इनकार कर रही है।

वहीं, जयशंकर ने पीएम मोदी की अमेरिकी अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस की आलोचना के समय पर भी सवाल उठाया। जयशंकर ने कहा, "यह दूसरे तरीके से राजनीति है। आप एक डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहते हैं, 1984 में बहुत कुछ हुआ, उसपर एक डॉक्यूमेंट्री बनाएं। यह आकस्मिक नहीं है। लंदन और न्यूयॉर्क में चुनावी मौसम निश्चित रूप से शुरू हो गया है।" 

टॅग्स :S Jaishankarनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन