लाइव न्यूज़ :

बिहार मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को होना पड़ा राजद कार्यकर्ताओं-नेताओं के हूटिंग का शिकार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 17, 2025 18:48 IST

जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जब भाषण दे रहे थे तो राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के सामने ही राजद कार्यकर्ताओं ने हूटिंग शुरू कर दी।

Open in App

पटना: बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रविवार से शुरू हुई बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का राजद नेताओं-कार्यकर्ताओं मजाक उड़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। दरअसल, सासाराम के सुआरा हवाई अड्डा मैदान में एक जनसभा को महागठबंधन में शामिल सभी दलों के नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जब भाषण दे रहे थे तो राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के सामने ही राजद कार्यकर्ताओं ने हूटिंग शुरू कर दी। इससे खड़गे नाराज हो गए और उन्हें यह कहना पड़ा कि अगर भाषण नहीं सुनना है तो बाहर जाओ। उन्होंने कहा कि अगर दस आदमी भी रहेंगे तो भी मैं भाषण दूंगा।

उल्लेखनीय है कि राजद कार्यकर्ता जिस वक्त मल्लिकार्जुन खड़गे का मजाक उड़ा रहे थे, उस समय पर मंच पर राजद प्रमुख लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। लेकिन किसी ने राजद कार्यकर्ताओं-नेताओं को शांत रहने अथवा ऐसा नही करने की हिदायत देना मुनासिब नहीं समझा। लेकिन खड़गे ने अपना भाषण जारी रखा और कहा कि राहुल गांधी जी की यात्रा सासाराम से आरंभ हुई। आपके हित में, देश के हित में। लोकतंत्र बचाने के लिए हमारा गठबंधन जो कर रहा है, उसका आपको साथ देना चाहिए। सबको वोटिंग का अधिकार देने वाली कांग्रेस पार्टी दलित, पिछड़े, आदिवासी सबको समान दृष्टि से देख कर उनके साथ जुड़ती है। ये हम चुनाव के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं। जानबूझ कर दलितों, अल्पसंख्यकों के वोट काटे गए हैं। आप शोषण नहीं कर सकते। 

इस दौरान खड़गे ने जनता से कहा कि अगर सरकार नहीं बदलेंगे तो यह आपकी गलती होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अब सरकार का एजेंट बनकर रह गया है। खड़गे ने कहा कि 2023 में कानून लाया गया कि चुनाव आयोग के अध्यक्ष और सदस्य कोई गलती करता है तो उसके ऊपर केस नहीं डाल सकते हैं। 2023 में कानून बना करके 2024 में धोखाधड़ी करके वोट लिया है। उन्होंने कहा कि अब इसे रोकना है। यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा-आरएसएस गरीबों, युवाओं और महिलाओं के लिए बहुत खतरनाक है। आरएसएस महिलाओं के लिए वोटिंग अधिकार नहीं चाहता था।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप