लाइव न्यूज़ :

Durga Puja 2022: पूजा पंडाल में महात्मा गांधी को ‘महिषासुर’ के रूप में दिखाने पर मचा हंगामा, कोलकाता पुलिस ने उठाया यह कदम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2022 08:52 IST

मामले में आयोजकों ने बयान देते हुए कहा, ‘‘पुलिस ने हमें इसे बदलने के लिए कहा, और हमने इसे मान लिया। हमने महिषासुर की मूर्ति पर मूंछें और बाल लगा दिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में गांधीजी को महिषासुर जैसा दिखाने पर विवाद छिड़ गया है। इस पर बोलते हुए आयोजकों ने कहा कि यह केवल एक संयोग था।इसे लेकर भाजपा और टीएमसी ने भी आपत्ति जताई है।

Durga Puja 2022:कोलकाता में दुर्गा पूजा में ‘महिषासुर’ की जगह महात्मा गांधी की तरह दिखने वाली एक प्रतिमा ने रविवार को राष्ट्रपिता की जयंती पर विवाद खड़ा कर दिया है। 

दक्षिण पश्चिम कोलकाता के रूबी क्रॉसिंग के निकट, अखिल भारतीय हिंदू महासभा पूजा के आयोजकों ने शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस के निर्देशानुसार गांधी की तरह दिखने वाली मूर्ति के रूप में बदलाव कर दिया। 

इस विवाद पर क्या कहना था आयोजकों का

आयोजकों ने कहा कि समानताएं होना ‘‘केवल एक संयोग’’ था। आपको बता दें कि पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। इससे पहले दिन के समय एक पत्रकार ने कोलकाता पुलिस को टैग करते हुए दुर्गा प्रतिमा की एक तस्वीर ट्वीट की थी। 

भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी कोई मंशा-पुलिस

हालांकि, उन्होंने बाद में उन्होंने पुलिस के त्योहार के समय तनाव पैदा होने के निर्देश का हवाला देते हुए पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा दिया था। इस पर बोलते हुए पुलिस ने कहा कि पूजा आयोजकों की मंशा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।

भाजपा और टीएमसी ने इसकी आलोचना की है

इस पर बोलते हुए आयोजकों ने कहा, ‘‘पुलिस ने हमें इसे बदलने के लिए कहा, और हमने इसे मान लिया। हमने महिषासुर की मूर्ति पर मूंछें और बाल लगा दिए।’’ गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जैसे राजनीतिक दलों ने भी गांधी के ‘महिषासुर’ के रूप में कथित चित्रण की आलोचना की है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालदुर्गा पूजाकोलकाताPoliceमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी