लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में इन वजहों से आने वाले समय में हर दिन 15 हजार नए कोरोना संक्रमण के मामले आ सकते हैं सामने, सरकार को तैयार रहने की जरूरत

By भाषा | Updated: October 9, 2020 07:23 IST

एनसीडीसी ने अपनी 'कोविड-19 के नियंत्रण के लिए संशोधित रणनीति के संस्करण 3.0' में यह भी बताया कि दिल्ली में समग्र कोविड-19 मामले में मृत्यु दर 1.9 प्रतिशत है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों का मृत्यु दर राष्ट्रीय मृत्यु दर प्रतिशत से अधिक है।एनसीडीसी ने अपने रिपोर्ट में कहा कि मृत्यु दर को कम करना महामारी के प्रबंधन के प्रमुख उद्देश्यों में से एक होना चाहिए। 

नयी दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के संक्रमण अभी बढ़ ही रहे हैं। हर रोज करीब 60 हजार से भी अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में आगामी सर्दी के मौसम में सांस की समस्याओं, बाहर से आने वाले मरीजों की बड़ी तादात और बड़े उत्सव समारोहों को ध्यान में रखते हुए, प्रतिदिन कोविड-19 के लगभग 15,000 नये मामलों के लिए दिल्ली को तैयार करने की आवश्यकता है।

एनसीडीसी की रिपोर्ट में इसको लेकर आगाह किया गया है। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समूह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में दिल्ली सरकार से इसके लिए व्यवस्था करने की सिफारिश की गई है।

एनसीडीसी ने अपनी 'कोविड-19 के नियंत्रण के लिए संशोधित रणनीति के संस्करण 3.0' में यह भी बताया कि दिल्ली में समग्र कोविड-19 मामले में मृत्यु दर 1.9 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत 1.5 प्रतिशत से अधिक है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जहां तक संभव हो मृत्यु दर को कम करना महामारी के प्रबंधन के प्रमुख उद्देश्यों में से एक होना चाहिए। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील