लाइव न्यूज़ :

गोपालगंज में माय समीकरण ध्वस्त होने से राजद हो गई चारों खाने चित्त, तेजस्वी की मामी ने भाजपा को दिला दी खुशी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 6, 2022 17:53 IST

आंकड़े बता रहे हैं कि अगर मतों का विभाजन नहीं होता तो परिणाम कुछ और होते। अगर साधु यादव और ओवैसी गोपालगंज में चुनावी फैक्टर नहीं होते तो भाजपा के लिए अपना किला बचा पाना बेहद मुश्किल था।

Open in App
ठळक मुद्देअगर साधु यादव और ओवैसी गोपालगंज में चुनावी फैक्टर नहीं होते तो भाजपा के लिए अपना किला बचा पाना बेहद मुश्किल था19वें राउंड में जहां भाजपा और राजद उम्मीदवारों के बीच वोटों का फासला महज 59 वोटों तक सिमट गया था

पटना: बिहार में गोपालगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव को लेकर जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, वह ये बताने के लिए काफी हैं कि यहां राजद उम्मीदवार की हार की बड़ी वजह तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव और ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के उम्मीदवार बने हैं। 

आंकड़े बता रहे हैं कि अगर मतों का विभाजन नहीं होता तो परिणाम कुछ और होते। अगर साधु यादव और ओवैसी गोपालगंज में चुनावी फैक्टर नहीं होते तो भाजपा के लिए अपना किला बचा पाना बेहद मुश्किल था। गोपालगंज में मतगणना के आखिरी दौर में मामला काफी दिलचस्प हो गया था। 

19वें राउंड में जहां भाजपा और राजद उम्मीदवारों के बीच वोटों का फासला महज 59 वोटों तक सिमट गया था। उसके बाद अगले राउंड में राजद ने बढ़त भी हासिल कर ली। आखिरकार अंतिम 24 वें राउंड में जब आंकड़ें जारी किए गये तो भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी को 70053 मिले। जबकि राजद उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता ने 68259 वोट हसिल किए। इस तरह से भाजपा उम्मीदवार ने जीत हासिल की। 

वहीं, एआईएमआईएम को जहां 12,214 तो बीएसपी 8,854 वोट मिले। इस तरह से तेजस्वी यादव की मामी इंद्राणी देवी ने राजद के कैडर वोट में सेंधमारी की है। इस सेंधमारी को ही राजद उम्मीदवार के हार की बड़ी वजह माना जा रहा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि पिछले विधानसभा चुनाव में जो काम चिराग पासवान ने जदयू के साथ किया। वही काम गोपालगंज में ओवैसी और साधु यादव ने राजद के साथ कर दिया। अन्यथा भाजपा के लिए इस बार जीत काफी मुश्किल थी। 

भाजपा विरोधी मतों में विभाजन के कारण भाजपा का यह किला इस बार ध्वस्त होते-होते बच गया। बेहद करीबी मुकाबले में राजद की गोपालगंज में हार हुई है। हालांकि हार जीत का अंतर बेहद कम रहा है। राजद को सबसे बड़ा झटका ओवैसी के उम्मीदवार ने भी दिया है। 

18वें राउंड के बाद थावे के जिस पंचायतों में अल्पसंख्यक मतों का राजद को भरोसा था, वो ओवैशी के खाते में चले गये। राजद इन इलाकों में भाजपा को पीछे तो किया, लेकिन निर्णायक बढ़त नहीं बना पाई। यहां एआईएमआईएम के उम्मीदवार अब्दुल सलाम को 12,214 वोट मिले हैं। इसका सीधा नुकसान राजद को हुआ है। 

जानकार मानते हैं कि साधु यादव ने राजद के ही कैडर वोट में सेंधमारी की है। अगर साधु यादव की पत्नी चुनावी मुकाबले में नहीं होती तो यह वोट राजद के खाते में जाते। 

वहीं राजद के एमवाई समीकरण को भी ओवैसी के उम्मीदवार ने झटका दिया है। इन दोनों उम्मीदवारों को मिला वोट राजद को नुकसान कर गया और इस सेंधमारी को ही राजद उम्मीदवार के हार की बड़ी वजह माना जा रहा है।

टॅग्स :उपचुनावबिहारBJPआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन