लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: अपने ही नेताओं की लड़ाई के चलते दौसा में संकट में भाजपा

By भाषा | Updated: April 16, 2019 05:19 IST

भाजपा ने राजस्थान की मीणा बहुल दौसा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जसकौर मीणा को टिकट तो दी है लेकिन अब इस सीट पर स्थानीय क्षत्रपों की आपसी खींचतान के कारण संकट के बादल मंडराने लगे है।

Open in App

भाजपा ने राजस्थान की मीणा बहुल दौसा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जसकौर मीणा को टिकट तो दी है लेकिन अब इस सीट पर स्थानीय क्षत्रपों की आपसी खींचतान के कारण संकट के बादल मंडराने लगे है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भले ही भाजपा ने वसुंधरा राजे की करीबी माने जाने वाली जसकौर मीणा को टिकट दे दी लेकिन अब बड़ा सवाल टिकट की दौड़ में शामिल रहे डॉ. किरोड़ी मीणा व विधायक ओमप्रकाश हुडला की नाराजगी दूर करने का है।

ऐसा कहा जाता है कि राज्यसभा सदस्य डा मीणा अपनी पत्नी गोलमा देवी व हुडला खुद के लिए टिकट मांगे रहे थे। राजनीतिक टीकाकारों के अनुसार स्थानीय मीणा क्षत्रपों की आपसी खींचतान के चलते यह इलाका भाजपा के लिए सिरदर्द बन गया है। विधानसभा चुनाव में भी यहां की सीटों को लेकर काफी खींचतान हुई और अंतत: भाजपा इस लोकसभा क्षेत्र की सात में से एक भी सीट नहीं जीत पायी। यहां तक कि उससे बागी हुए ओमप्रकाश हुडला महुवा से जीत गए और लोकसभा के लिए टिकट मांग रहे थे।

यहां राज्यसभा सांसद किरोड़ी मीणा एक ध्रुव बने हुए हैं तो हुडला के दृश्य में आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जसकौर मीणा का नाम चला दिया और टिकट अंतत उन्हें ही मिली। अब बड़ा सवाल यह है कि भाजपा के स्थानीय क्षत्रपों की खींचतान का फायदा कांग्रेस को मिलेगा? कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड ने कहा,'भाजपा में खींचतान नहीं जबरदस्त खींचतान मची है और निश्चित रूप से इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा।' वहीं दौसा में भाजपा के जिलाध्यक्ष घनश्याम बालाहेड़ी के अनुसार ऐसा कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा,'चिंता मत करिए सब सही हो जाएगा। हमारा प्रचार व बैठकों का दौर शुरू हो गया है।'

किरोड़ी मीणा व अन्य लोगों की नाराजगी के बारे में उन्होंने दोहराया,'सब सही हो जाएगा।' वैसे दौसा में भाजपा के लिए यहां खींचतान नयी नहीं है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार 2008 में भाजपा ने किरोड़ी मीणा का टिकट काटकर जसकौर को सवाई माधोपुर से टिकट दी और वह जीतीं। नाराज किरोड़ी मीणा भाजपा से किनारा कर गए। 2014 का चुनाव वह एनपीपी के टिकट से लड़े पर हार गए। हालांकि बाद में उन्हें मना लिया गया और राज्य सभा सदस्य बनाया गया। दौसा सीट में सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं। दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस लालसोट, दौस, सिकराई व चाकसू सीट पर जीत गयी। महुवा सीट पर भाजपा के बागी ओमप्रकाश हुडला जीते जो अब लोकसभा के लिए पार्टी की टिकट मांग रहे थे। बस्सी व थानागाजी के निर्दलीय विधायकों ने हाल ही में राज्य के 10 अन्य निर्दलीय विधायकों के साथ अशोक गहलोत सरकार को समर्थन देने की घोषणा की थी।

कांग्रेस ने दौसा से विधायक मुरारी मीणा की पत्नी सविता मीणा को लोकसभा के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं 2014 में भाजपा के हरीश चंद्र मीणा ने किरोडी मीणा को 45404 मतों से हराया। मीणा तब एनपीपी के टिकट पर लड़े मीणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में आ गए और इस समय देवली उनियारा से विधायक हैं। कांग्रेस ने यहां से सविता मीणा को प्रत्याशी बनाया है और राज्य की 25 में से यह एकमात्र सीट है जहां दोनों प्रमुख उम्मीदवार महिलाएं है। इस सीट पर छह मई को मतदान होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत