लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के कारण उदयपुर के सभी स्कूल कक्षा 8 तक किए गए बंद, निजी स्कूलों के लिए भी जारी हुआ आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2023 13:31 IST

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में जारी अति शीतलहर व पाला का दौर 18 जनवरी तक जारी रहेगा। ऐसे में 19 जनवरी से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने से शीतलहर से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर जारी है। ऐसे में प्रशांसन ने उदयपुर के स्कूलों को छुट्टी दे दी है। यही नहीं निजी स्कूलों के लेकर भी आदेश जारी किया गया है।

जयपुर: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है और अनेक इलाकों में न्यूनतम तापमान लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है। ऐसे में शीतलहर को ध्यान में रखते हुए उदयपुर में स्कूलों को छुट्टी दे दी गई है। यह छुट्टी स्कूल के कक्षा आठ तक के बच्चों को दी गई है। 

बता दें कि राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जारी है। ऐसे में 18 जनवरी तक अति शीतलहर व पाला जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। 

निजी स्कूलों को लिए दिए गए है ये आदेश

यही नहीं खराब मौसम को देखते हुए प्रशांसन ने 19 से 22 जनवरी तक के निजी स्कूलों को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहने का आदेश दिया है। वहीं अगर बात मौसम का करेंगे तो बीती रविवार रात राजस्थान के फतेहपुर (सीकर) में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सर्दी का यह दौर अभी कुछ दिन जारी रहेगा। 

इन इलाकों में इतना तापमान हुआ है दर्ज

इस पर बोलते हुए विभाग ने बताया कि रविवार रात न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में शून्य से नीचे 3.7 डिग्री सेल्सियस, चूरू में शून्य से नीचे 2.5 डिग्री, सीकर में शून्य से नीचे 2.0 डिग्री, अलवर व भीलवाड़ा में 0.0 डिग्री, बीकानेर में 2.4 डिग्री, उदयपुर में 2.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 1.5 डिग्री, गंगानगर में 2.6 डिग्री, जयपुर में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

18 जनवरी तक रहेगा शीतलहर जारी

उल्लेखनीय है कि राज्य के फतेहपुर सहित अनेक इलाके लगातार कड़ाके की सर्दी की चपेट में हैं जहां रात में पारा शून्य से नीचे चला जाता है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में जारी अति शीतलहर व पाला का दौर 18 जनवरी तक जारी रहेगा। 19 जनवरी से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने से शीतलहर से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।  

टॅग्स :राजस्थानविंटरमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप