लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अब अंतिम संस्कार का संकट खड़ा हुआ, सभी प्रमुख श्मशान घाट बंद, मेयर शैली ओबेरॉय ने दी ये सलाह

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 14, 2023 17:48 IST

दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के कारण निगमबोध घाट, गीता कॉलोनी, वजीराबाद और सराय काले खां स्थित श्मशान घाट बंद कर दिए गए हैं। मेयर शैली ओबेरॉय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए लोगों को वैकल्पिक श्मशान घाटों पर विचार करने की सलाह दी।

Open in App
ठळक मुद्देनिगमबोध घाट, गीता कॉलोनी, वजीराबाद और सराय काले खां स्थित श्मशान घाट बंद मेयर शैली ओबेरॉय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दीवैकल्पिक श्मशान घाटों पर विचार करने की सलाह दी

नई दिल्ली: दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के कारण निगमबोध घाट, गीता कॉलोनी, वजीराबाद और सराय काले खां स्थित श्मशान घाट बंद कर दिए गए हैं। मेयर शैली ओबेरॉय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए लोगों को वैकल्पिक श्मशान घाटों पर विचार करने की सलाह दी। न्होंने अन्य श्मशान स्थलों की एक सूची भी साझा की, जहां लोग अंतिम संस्कार के लिए जा सकते हैं।

यमुना में जल स्तर 208.29 मीटर है और केंद्रीय जल आयोग ने आने वाले घंटों में और गिरावट की भविष्यवाणी की है। लेकिन यह अब भी खतरे के निशान से उपर है। नगर निगम की एडवाइजरी में कहा गया है कि जल उपचार संयंत्र अभी भी बंद हैं इसलिए कम से कम अगले 24 घंटों तक आपूर्ति में समस्या रहेगी। इसलिए घर में स्टोर पानी को बचा कर रखने की सलाह दी गई है। पंप स्थलों पर पानी का स्तर ऊंचा होने के कारण वे काम नहीं कर रहे हैं। एक बार जब पानी कम हो जाता है, तो पंपों को फिर से चालू करने से पहले उन्हें सूखने की आवश्यकता होती है।

दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला भी बाढ़ की चपेट में है। लाल किले का प्रबंधन करने वाले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 17वीं सदी के इस स्मारक को आगंतुकों के लिए बंद कर दिया है और इसके इस सप्ताहांत भी बंद रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। निजी प्रतिष्ठानों को घर से काम करने की दिल्ली सरकार की सलाह आज भी लागू है।

बता दें कि  यमुना के भारी उफान के कारण राजधानी की कई सड़कें नदियों में बदल गईं हैं। जिसके कारण यमुना के सीमावर्ति इलाकों के कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए दिल्ली के लाल किला, कश्मीरी गेट, सिविल लाइंस, राजघाट और आईटीओ समेत शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए।

टॅग्स :दिल्लीबाढ़Delhi Municipal Corporationआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?