लाइव न्यूज़ :

सनक भरे व्यवहार के चलते पड़ोसी देश (पाकिस्तान) लगभग विफल राष्ट्र में तब्दीलः भारत

By भाषा | Updated: November 16, 2019 14:18 IST

पेरिस में आयोजित यूनेस्को के महा सम्मेलन में भारतीय शिष्टमंडल की अगुवाई करने वाली अनन्या अग्रवाल ने कहा, “हम भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए यूनेस्को के निराशाजनक दुरुपयोग और इसके राजनीतिकरण की भर्त्सना करते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देभारत का यह बयान पाकिस्तान के शिक्षा मंत्री शफकत महमूद द्वारा अयोध्या विवाद पर उच्चतम न्यायालय के निर्णय पर निराशा जाहिर करने के बाद आया है।पाकिस्तानी शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह फैसला धार्मिक स्वतंत्रता के यूनेस्को के मूल्यों के अनुरूप नहीं है।

भारत के आतंरिक मामलों पर पाकिस्तान के “बचकाने दुष्प्रचार’’ को लेकर उसे आड़े हाथ लेते हुए नई दिल्ली ने कहा कि उसके सनक भरे व्यवहार के चलते पड़ोसी देश लगभग विफल राष्ट्र में तब्दील हो गया है।

भारत ने पड़ोसी देश में कट्टरता भरे समाज और आतंकवाद की गहरी जड़ों की ओर भी ध्यान दिलाया। पेरिस में आयोजित यूनेस्को के महा सम्मेलन में भारतीय शिष्टमंडल की अगुवाई करने वाली अनन्या अग्रवाल ने कहा, “हम भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए यूनेस्को के निराशाजनक दुरुपयोग और इसके राजनीतिकरण की भर्त्सना करते हैं।’’

फिलहाल यूनेस्को के लिए भारत की प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त अग्रवाल ने जवाब देने के भारत के अधिकार का प्रयोग करते हुए कहा, “हम पूरी तरह से कपट एवं छलावे से भरे मनगढ़त झूठ के जरिए भारत की छवि धूमिल करने के पाकिस्तान के बचकाने दुष्प्रचार का इस मंच के माध्यम से खंडन करते हैं।”

भारत का यह बयान पाकिस्तान के शिक्षा मंत्री शफकत महमूद द्वारा अयोध्या विवाद पर उच्चतम न्यायालय के निर्णय पर निराशा जाहिर करने के बाद आया है। पाकिस्तानी शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह फैसला धार्मिक स्वतंत्रता के यूनेस्को के मूल्यों के अनुरूप नहीं है।

उन्होंने अयोध्या निर्णय पर पाकिस्तान की टिप्पणी पर कहा, “हम भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा किए गए फैसले पर पाकिस्तान की अनुचित टिप्पणी की भर्त्सना करते हैं। वह फैसला विधि के शासन, सभी धर्मों के लिए बराबर सम्मान के संबंध में है, ऐसी अवधारणाएं जिनसे पाकिस्तान एवं उसका स्वभाव अनभिज्ञ है।”

अग्रवाल ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित क्षेत्रों पर भारत की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता पर पुन: बल दिया। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के सनक भरे व्यवहार के परिणामस्वरूप यह करीब करीब विफल राष्ट्र में तब्दील हो गया है। साथ ही इसकी अर्थव्यवस्था कमजोर, समाज में कट्टरता और आतंकवाद की जड़े गहरे तक पैठ गयी हैं।’’

अग्रवाल ने कहा कि पाकिस्तान इस तरह की शरारतपूर्ण बयानबाजी में इसलिए संलिप्त हो रहा है ताकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष भारत की छवि को धूमिल किया जा सके। उसकी यह बयानबाजी ऐसे समय में हो रही है जबकि स्वयं पाकिस्तान में अल्पसख्ंयक समुदाय के मानवाधिकारों की निंदनीय स्थिति है। 

टॅग्स :मोदी सरकारपाकिस्ताननरेंद्र मोदीइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी