लाइव न्यूज़ :

कोरोना टीकाकरण सुचारु ढंग से सम्पन्न करने में ‘ड्राई रन’ काफी उपयोगी होगा : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: January 5, 2021 16:03 IST

Open in App

लखनऊ, पांच जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां राम मनोहर लोहिया अस्पताल का दौरा कर कोरोना टीकाकरण के लिये वहां चल रहे पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) का निरीक्षण किया।

पूर्वाभ्यास के अन्तर्गत चिकित्सा संस्थान में संचालित गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने सम्पूर्ण प्रदेश में इसे सुव्यवस्थित तरीके से करने के निर्देश दिए हैं।

एक सरकारी बयान के मुताबिक निरीक्षण के बाद यहां लोक भवन में आयोजित बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “आज सम्पूर्ण प्रदेश में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक जनपद के तीन ग्रामीण तथा तीन शहरी क्षेत्रों में इसके तहत कार्यवाही प्रगति पर है। कोरोना टीकाकरण कार्य को प्रदेश में सुचारु ढंग से सम्पन्न करने में ड्राई रन अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगा।”

उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण का कार्य प्रत्येक दशा में भारत सरकार द्वारा निर्धारित क्रम के अनुरूप किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए पीड़ित के संपर्क में आए लोगों की पहचान का कार्य प्रभावी ढंग से सम्पन्न किया जाए व निगरानी तंत्र को सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाए रखा जाए। उन्होंने कोविड-19 की जांच को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश भी दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग