लाइव न्यूज़ :

धीमी हुई मानसून की रफ़्तार, गर्मी से राहत के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार

By स्वाति सिंह | Updated: June 19, 2018 15:50 IST

उत्तर भारत को गर्मी से राहत पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले चार-पांच दिनों में मानसून के फिर से जोर पकड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 19 जून: देश में खासतौर पर दक्षिण-पश्चिम से चला मानसून इन दिनों थोड़ा कमजोर पड़ गया है। उत्तर भारत को गर्मी से राहत पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले चार-पांच दिनों में मानसून के फिर से जोर पकड़ने की संभावना जताई जा रही है।मौसम विभाग से ताजा मिली जानकरियों के मुताबिक, भारत के दक्षिणी हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। उत्तर पूर्व समेत पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में तेज बारिश के साथ हिमाचल, हरियाणा, चंदीगढ़ और दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: LG हाउस में केरजीवाल के धरने का 9वां दिन, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

बता दें कि 28 मई से 15 जून तक मानसून की रफ्तार तेज रही। लेकिन उसके बाद से मानसून की रफ्तार में सुस्ती देखने को मिल रही है। आगे अनुमान लगाया जा रहा है कि ओडिशा और उत्तर-पूर्व के कुछ हिस्सों में 23 से 24 जून तक अच्छी बारिश होगी। वहीं आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक समेत दक्षिणी प्रायद्वीप के हिस्सों में 26 जून से अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

इस बार देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने का ज्यादा इंतजार नहीं कराया। बल्कि समय से तीन दिन पहले ही केरल के तटों पर मानसून ने दस्तक दे दी थी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पिछले महीने 16 अप्रैल को अनुमान जताया था कि इस साल मानसून निराश नहीं करेगा और लगातार चार महीने तक देश के अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छी बारिश होगी।

ये भी पढ़ें: जन्मदिन पर उड़ी राहुल गांधी की खिल्ली, ट्रॉल ने कहा- आपसे पहले मैं खुद को सबसे बेवकूफ समझता था

इसके अलावा मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस साल का मानसून खरीफ फसल के लिए वरदान साबित होगा। कृषि क्षेत्र के जानकारों की मानें तो मौजूदा स्थिति में मानसून के कमजोर पड़ने का सीधा असर कई राज्यों में खरीफ बुआई पर पड़ सकता है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के बारिश पर निर्भर इलाकों में खरीफ बुआई देरी से होगी।

टॅग्स :मौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे