लाइव न्यूज़ :

आर्यन खान मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा, पूर्व NCB अधिकारी समीर वानखेड़े पर होनी चाहिए कार्रवाई

By रुस्तम राणा | Updated: May 28, 2022 16:54 IST

महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने कहा, मुझे लगता है कि NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े ने जिस तरह से इस मामले को संभाला, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देगृहमंत्री ने कहा- आरोपों में कोई सच्चाई नहीं थी, इसलिए चार्जशीट से आर्यन खान का नाम हटा दिया गयामामले में कहा- अगर कोई किसी बेगुनाह को झूठा फंसा रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए

मुंबई: क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्लीन चिट मिल गई है। चार्जशीट में उनका नाम हटा दिया है। ऐसे में इस मामले की जांच कर रहे पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की कार्रवाई पर कई सवाल खड़े होते हैं।

शनिवार को महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा, आर्यन खान पर लगे आरोपों में कोई सच्चाई नहीं थी, इसलिए चार्जशीट से उनका नाम हटा दिया गया है। मुझे लगता है कि केंद्र ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी दी है।

समीर वानखेड़े पर कार्रवाई को लेकर महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने कहा, अगर कोई किसी बेगुनाह को झूठा फंसा रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मुझे लगता है कि NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े ने जिस तरह से इस मामले को संभाला, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। बता दें कि समीर वानखेड़े पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के मामले में सरकार पहले ही कार्रवाई कर चुकी है।

आपको बता दें कि ड्रग्स एनसीबी ने शुक्रवार को कोर्ट में चार्जशीट पेश की जिसमें आर्यन खान का नाम नहीं था। आर्यन खान को क्लीनचिट मिलने को लेकर एनसीबी के डीजी एस एन प्रधान ने माना है कि इस मामले में समीर वानखेड़े और उनकी टीम से गलती हुई है। बता दें कि उस वक्त समीर वानखेड़े इस मामले में जाँच अधिकारी थे। 

गौर हो कि क्रूज ड्रग्स मामले में शुक्रवार को एनसीबी ने कोर्ट में जो चार्जशीट पेश की जिसमें आर्यन खान का नाम नहीं था। आर्यन खान को क्लीनचिट मिलने को लेकर एनसीबी के डीजी एस एन प्रधान ने माना है कि इस मामले में समीर वानखेड़े और उनकी टीम से गलती हुई है। बता दें कि उस वक्त समीर वानखेड़े इस मामले में जाँच अधिकारी थे। मामले में आर्यन खान को 28 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। अब उन्हें क्लीन चिट दे दी गई है।

टॅग्स :Sameer WankhedeMaharashtraआर्यन खानAryan KhanNCB Mumbai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?