लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स मामला : एनसीबी ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के आयोजकों सहित और सात लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: October 5, 2021 22:56 IST

Open in App

मुंबई, पांच अक्टूबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई के तट से एक क्रूज़ जहाज से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए जाने के मामले में दिल्ली की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के चार ‘हाई प्रोफाइल आयोजकों’ सहित और सात लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान भी आरोपी हैं।

एनसीबी के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सात और लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही एनसीबी ने अभी तक इस मामले में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के एक फर्म को ‘कॉर्डेलिया क्रूज़’ पर दो से चार अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई थी।

उन्होंने बताया कि इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के जिन चार आयोजकों को गिरफ्तार किया गया है, एनसीबी ने उनकी पहचान गोपाल जी आनंद, समीर सहगल, मानव सिंघल और भास्कर अरोड़ा के रूप में की है।

एनसीबी ने इससे पहले गोवा जा रहे क्रूज जहाज से शनिवार को आर्यन खान सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया था।

एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की मुंबई इकाई ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार किए लोगों से जुड़े मादक पदार्थ तस्करों की तलाश शुरू की थी। क्रूज़ जहाज से पकड़े गए लोगों सहित कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए एनसीबी के कार्यालय भी लाया गया था।

अधिकारी ने बताया था कि पूछताछ के दौरान कुछ और लोगों की भूमिका सामने आई है, जिसके बाद ये गिरफ्तारी की गई।

एनसीबी ने दिन में कहा था कि क्रूज पोत से मादक पदार्थ बरामद होने के मामले में और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एनसीबी ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को चलाए गए अभियान में श्रेयस नायर, मनीष राजगड़िया, अविन साहू, गोपाल जी आनंद, समीर सहगल, मानव सिंघल और भास्कर अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया।

आर्यन खान के अलावा एनसीबी ने अभी तक अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नूपुर सतिजा, इश्मीत चड्ढा, मोहक जायसवाल, गोमित चोपड़ा, विक्रांत छोकर और जुहू के एक मादक पदार्थ आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया है।

आरोपी मोहक जायसवाल से शुरुआती पूछताछ के आधार पर एनसीबी की टीम ने मुंबई के जोगेश्वरी में छापा मारा और एक व्यक्ति को 2.5 ग्राम एक्स्टैसी और 54.3 ग्राम मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार किया।

एनसीबी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपी इश्मीत सिंह चड्ढा से मिली सूचना के आधार पर गोरेगांव से श्रेयस नायर को गिरफ्तार कर उसके पास से गांजा बरामद किया गया।

एजेंसी ने बताया कि क्रूज पर बतौर अतिथि आमंत्रित मनीष राजगडिया को हाईड्रोफिन वीड के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं क्रूज चला रहे अविन साहू को मादक पदार्थ के सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले आज दिन में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आर. एम. नरलिकर ने अब्दुल कादिर शेख (30), श्रेयस नायर (23), मनीष राजगड़िया (26) और अविन साहू को 11 अक्टूबर तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया।

अदालत ने सोमवार को आर्यन खान (23) और सात अन्य लोगों को बृहस्पतिवार तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग