लाइव न्यूज़ :

Droupadi Murmu-Sonia Gandhi: आदिवासियों का अपमान?, शाही परिवार का अहंकार, राष्ट्रपति मुर्मू पर सोनिया गांधी की 'बेचारी' टिप्पणी पर पीएम मोदी ने किया हमला, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 31, 2025 18:11 IST

Droupadi Murmu-Sonia Gandhi: राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सत्रों को संबोधित करते हुए ‘बेहतरीन’ भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का ‘शाही परिवार’ उनके अपमान पर उतर आया है।

Open in App
ठळक मुद्देDroupadi Murmu-Sonia Gandhi: वह मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी।Droupadi Murmu-Sonia Gandhi: देश के जनजातीय समुदाय का अपमान है।Droupadi Murmu-Sonia Gandhi: बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संसद की संयुक्त बैठक में द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के बारे में सोनिया गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस की आलोचना की और इसे एक आदिवासी समुदाय से आने वाले राष्ट्रपति का 'अपमान' बताया। दिल्ली के द्वारका में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व पर राष्ट्रपति मुर्मू के प्रति अहंकार और अनादर प्रदर्शित करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई एक टिप्पणी के लिए शुक्रवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आलोचना की और कहा कि यह देश के जनजातीय समुदाय का अपमान है। मोदी ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सत्रों को संबोधित करते हुए ‘बेहतरीन’ भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का ‘शाही परिवार’ उनके अपमान पर उतर आया है।

  

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद कहा कि वह अपने संबोधन के आखिर तक थक गई थीं और बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं...वह मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने द्वारका में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार आज देश ने फिर देखा है। आज हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों की उपलब्धियों के बारे में बताया, विकसित भारत के दृष्टिकोण के बारे में बताया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हिंदी उनकी मातृभाषा नहीं है, फिर भी उन्होंने बहुत ही बेहतरीन भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है।’’ मोदी ने कहा कि ‘शाही परिवार’ के एक सदस्य ने कहा कि आदिवासी बेटी ने ‘बोरिंग भाषण’ दिया और दूसरी सदस्य ने तो इससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए राष्ट्रपति मुर्मू को ‘‘बेचारी, गरीब, चीज और थकी हुई’’ कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘ये देश के आदिवासी भाई-बहनों का अपमान है।’’ प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को ‘अहंकार की पराकाष्ठा’ का प्रतीक करार दिया और कहा कि ‘आप-दा’ वाले खुद को दिल्ली का मालिक बताते हैं, तो वहीं कांग्रेस वाले खुद को देश का मालिक समझते हैं।

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूसोनिया गाँधीनरेंद्र मोदीदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025BJPकांग्रेसदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?