लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ को लंबी दूरी के मल्टीपल बैरल रॉकेट विकसित करने की अनुमति मिली, मारक क्षमता 350 किमी तक होगी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 28, 2023 15:59 IST

भारतीय सेना को संभावित खतरों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए इससे भी अधिक दूरी तक मार करने वाले रॉकेटों की आवश्यकता है। जरूरतों को देखते हुए डीआरडीओ को 150 और 250 किमी की रेंज वाले दो नए निर्देशित रॉकेट विकसित करने की अनुमति दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देडीआरडीओ एक खास प्रोजेक्ट पर काम कर रहा हैलंबी दूरी के मल्टीपल बैरल रॉकेट विकसित करने का काम सौंपा गयाअधिक दूरी तक मार करने वाले रॉकेटों की आवश्यकता है

नई दिल्ली: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ)  भारतीय सेना की जरूरतों को देखते हुए एक खास प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। दरअसल डीआरडीओ को भारतीय सेना के लिए लंबी दूरी के मल्टीपल बैरल रॉकेट (एमबीआरएल) विकसित करने का काम सौंपा गया है। नए रॉकेटों की मारक क्षमता 350 किमी तक होगी। ये मल्टीपल बैरल रॉकेट अगर सेना को मिल गए तो भारतीय सेना की मारक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

रक्षा और सैन्य मामलों से जुड़ी खबरों की वेबसाइट आईडीआरडब्ल्यू डॉट कॉम के अनुसार नए एमबीआरएल का विकास भारत की बढ़ती सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए किया जा रहा है। इसकी सबसे ज्यादा जरूरत चीन से बढ़ते तनाव को देखते हुए महसूस की जा रही है। भारतीय सेना संभावित खतरों को प्रभावी ढंग से रोकने और जवाब देने के लिए लंबी दूरी के रॉकेट की तलाश कर रही है। फिलहाल भारतीय सेना डीआरडीओ द्वारा ही विकसित किए गए पिनाका एमबीआरएल का प्रयोग कर रही है। लेकिन पिनाका की रेंज केवल 95 किमी है। 

भारतीय सेना को संभावित खतरों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए इससे भी अधिक दूरी तक मार करने वाले रॉकेटों की आवश्यकता है। जरूरतों को देखते हुए डीआरडीओ को  150 और 250 किमी की रेंज वाले दो नए निर्देशित रॉकेट विकसित करने की अनुमति दी गई है। अगर ये प्रोजेक्ट सफल रहा तो इन रॉकेट्स की मारक क्षमता 350 किमी तक बढ़ाई जाएगी। 

निजी क्षेत्र की कंपनी सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया को भी दो लंबी दूरी के मल्टीपल बैरल रॉकेट विकसित करने की अनुमति मिली है। इनके नाम  महेश्वरास्त्र- 1 और महेश्वरास्त्र- 2 होंगे। महेश्वरास्त्र 1 की रेंज 150 किमी होगी, जबकि महेश्वरास्त्र 2 की रेंज 290 किमी होगी।  इन नए रॉकेटों का विकास अगले वर्ष के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। विकसित होने के बाद भारतीय सेना उन्हें सेवा में शामिल करने से पहले व्यापक परीक्षण और मूल्यांकन करेगी। इन लंबी दूरी की एमबीआरएल का विकास भारत की रक्षा क्षमताओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। 

टॅग्स :भारतीय सेनाDefenseडीआरडीओमिसाइलचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर