लाइव न्यूज़ :

दिल्ली छावनी में डीआरडीओ ने कोविड अस्पताल में आईसीयू बिस्तरों की संख्या बढाई

By भाषा | Updated: November 30, 2020 00:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने दिल्ली छावनी स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कोविड अस्पताल में आईसीयू बिस्तरों की संख्या बढ़ा कर 500 कर दी है । एक आधिकारिक बयान में रविवार को इसकी जानकारी दी गयी ।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एवं अन्य राज्यों के कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिये डीआरडीओ ने पांच जुलाई को इस अस्पताल की शुरूआत की थी । इस अस्पताल में बिस्तरों की कुल संख्या एक हजार है ।

बयान में कहा गया है कि अब तक 3,271 मरीजों को यहां भर्ती कराया जा चुका है, जिसमें से 2,796 को सफल उपचार के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। बयान में कहा गया है कि अस्पताल में फिलहाल 434 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 356 असैनिक हैं जबकि 78 सैन्यकर्मी हैं ।

इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार की सलाह पर सरदार वल्लभ भाई पटेल कोविड अस्पताल में आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) बिस्तरों की संख्या बढ़ा कर 500 कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?