लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ ने हेलीकॉप्टर इंजन के लिए एकल ‘क्रिस्टल ब्लेड’ विकसित किए

By भाषा | Updated: April 27, 2021 00:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने हेलीकॉप्टर इंजनों के लिए एकल ‘क्रिस्टल ब्लेड’ विकसित किए हैं और इसने ऐसे 60 ब्लेड स्वदेशी हेलीकॉप्टर विकास कार्यक्रम के लिए हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को भेजे हैं।

आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘डीआरडीओ ने एकल ‘क्रिस्टल ब्लेड’ प्रौद्योगिकी विकसित की है और ऐसे 60 ब्लेड हेलीकॉप्टर इंजन एप्लीकेशन के लिए एचएएल को उसके स्वदेशी हेलीकॉप्टर विकास कार्यक्रम के तहत भेजे हैं।’’

इसमें कहा गया कि डीआरडीओ एकल ‘क्रिस्टल ब्लेड’ के कुल पांच सेट (300 ब्लेड) विकसित करेगा।

बयान में कहा गया कि एक सेट (60 ब्लेड) एचएएल को दिया जा चुका है और चार सेट आगामी समय में तैयार हो जाएंगे।

इसमें कहा गया कि यह प्रौद्योगिकी डीआरडीओ की रक्षा धातुकर्म अनुसंधान प्रयोगशाला ने विकसित की है।

अमेरिका, फ्रांस और रूस जैसे कुछ देशों में ही इस तरह की प्रौद्योगिकी विकसित करने की क्षमता है, लेकिन अब भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने भी यह क्षमता हासिल कर ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान