लाइव न्यूज़ :

द्रौपदी मुर्मू के गांव में नहीं पहुंची है आज तक बिजली, NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के बाद हरकत में आई ओडिशा सरकार

By विनीत कुमार | Updated: June 26, 2022 14:55 IST

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के गांव में बिजली पहुंचाने की कवायद तेज हो गई है। इससे पहले उनके पैतृक गांव के लोग केरोसिन तेल की रोशनी में रहने को मजबूर थे।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले से हैं।मयूरभंज जिले में करीब 500 गांव ऐसे हैं जहां ठीक सड़कें नहीं हैं, करीब 1350 गांवों में बिजली नहीं।द्रौपदी मुर्मू के गांव में 24 घंटे में बिजली पहुंचाने के लिए एक्शन मोड में आए अधिकारी।

बारीपदा (ओडिशा): राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने नाम के ऐलान के बाद से ही चर्चा में हैं। हालांकि ये दुर्भाग्य है कि भले ही वे देश के सबसे बड़े पद पर पहुंचने के करीब हैं लेकिन उनका पैतृक गांव आज भी बिजल की रोशनी से दूर है। वैसे द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद ओडिशा सरकार हरकत में आई है और मयूरभंज जिले में स्थित उनके पैतृक गांव उपारबेड़ा के एक हिस्से में विद्युतीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। .

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार हालाँकि मुर्मू अब इस गांव में नहीं रहती हैं। वह दशकों पहले उपारबेड़ा से करीब 20 किलोमीटर दूर कुसुम ब्लॉक के तहत आने वाले एक छोटे शहर रायरंगपुर में शिफ्ट हो गई है। 

रिपोर्ट के अनुसार टाटा पावर नॉर्थ ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीएनओडीएल) के अधिकारी और कर्मचारी मिट्टी खोदने वाली मशीनों, बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मर के साथ उपारबेड़ा गए ताकि उस हिस्से में बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके जहां यह पहुंचना अभी बाकी है।

टीपीएनओडीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'हमने कंपनी के मयूरभंज खंड को विद्युतीकरण का काम पूरा करने और पूरे उपारबेड़ा गांव में 24 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया है।'

उपारबेड़ा गांव में रहते हैं 3500 लोग

करीब 3,500 की आबादी वाले उपरबेड़ा गांव में दो बस्तियां हैं। एक और जहां बडासाही हिस्सा पूरी तरह से विद्युतीकृत है, वहीं डूंगरसाही में 14 घर हैं जिन्हें अभी तक बिजली नहीं मिली है। 

नाम सार्वजनिक नहीं करने  की शर्त पर अधिकारी ने कहा कि डूंगरसाही का विद्युतीकरण नहीं किया गया था क्योंकि वहां मकान वन भूमि पर बने थे। अधिकारी ने कहा, 'ग्रामीणों को अंधेरे में रखने का हमारा कोई इरादा नहीं है, लेकिन कुछ आधिकारिक मंजूरी की कमी के कारण ऐसा हुआ है।' 

मीडिया के द्रौपदी मुर्मू के गांव पहुंचने पर सामने आया सच

द्रौपदी मुर्मू के गांव में बिजली की कमी के कारण लोग अंधेरे में रहते हैं। यह तथ्य तब सामने आया जब राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में नामित होने के बाद हाल के दिनों में कई पत्रकार लोगों से बात करने के लिए उनके पैतृक गांव में पहुंचे।

मुर्मू के भतीजा बिरांची नारायण टुडू अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ डूंगरसाही में रहते है। बिरांची की पत्नी ने बताया, 'हमने कई लोगों से अनुरोध किया था कि वे हमारे डूंगरसाही गांव को बिजली मुहैया कराएं। हालांकि, किसी ने भी ध्यान नहीं दिया।'

बिरांची की पत्नी ने कहा कि उन्होंने इस मामले को मुर्मू के संज्ञान में नहीं लाया है। हालांकि वह त्योहारों के दौरान गांव आती हैं। उपारबेड़ा गांव के एक अन्य निवासी चित्तरंजन बस्के ने कहा कि 2019 में चुनाव के समय स्थानीय विधायक और सांसद को मामले की जानकारी दी गई थी, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि लोग केरोसिन तेल का इस्तेमाल गांव में करते हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मयूरभंज जिले में 500 गांव ऐसे हैं जहां ठीक तरह से सड़कें नहीं हैं। वहीं, 1350 गांवों में बिजली नहीं है।

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूओड़िसाराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे