लाइव न्यूज़ :

द्रौपदी मुर्मू संताली साड़ी में शपथ ग्रहण कर सकती हैं! भाभी लेकर आ रही हैं इसे, बेटी और दामाद भी पहुंचे दिल्ली

By भाषा | Updated: July 24, 2022 12:53 IST

द्रौपदी मुर्मू कल राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। इस दौरान वे संताल समुदाय की महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली एक खास साड़ी में नजर आ सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देद्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी।द्रौपदी मुर्मू की बेटी और बैंक अधिकारी इतिश्री तथा उनके पति गणेश हेम्बराम दिल्ली पहुंच गए हैं।परिवार के केवल चार सदस्य - भाई, भाभी, बेटी और दामाद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

भुवनेश्वर: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी और इस दौरान वह पारंपरिक संताली साड़ी में नजर आ सकती हैं। मुर्मू की भाभी सुकरी टुडू पूर्वी भारत में संताल समुदाय की महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली एक खास साड़ी लेकर दिल्ली आ रही हैं। सुकरी अपने पति तारिणीसेन टुडू के साथ संसद के केंद्रीय कक्ष में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो गयीं।

सुकरी ने कहा, ‘‘मैं दीदी के लिए पारंपरिक संताली साड़ी ला रही हूं और उम्मीद करती हूं कि वह शपथ ग्रहण समारोह के दौरान इसे पहनेंगी। मुझे अभी पता नहीं है कि वह असल में इस अवसर पर क्या पहनेंगी। राष्ट्रपति भवन नए राष्ट्रपति की पोशाक का फैसला लेगा।’’

संताली साड़ियों में क्या होता है खास?

संताली साड़ियों के एक छोर में कुछ धारियों का काम होता है और संताली समुदाय की महिलाएं इसे खास मौकों पर पहनती हैं। संताली साड़ियों में लम्बाकार में एक समान धारियां होती हैं और दोनों छोरों पर एक जैसी डिजाइन होती है।

सुकरी अपने पति तथा परिवार के साथ मयूरभंज जिले में रायरंगपुर के समीप उपरबेड़ा गांव में रहती हैं। उन्होंने कहा कि वह मुर्मू के लिए पारंपरिक मिठाई ‘अरिसा पिठा’ भी लेकर जा रही हैं।

द्रौपदी मुर्मू की बेटी और दामाद पहुंचे दिल्ली 

इस बीच, मुर्मू की बेटी एवं बैंक अधिकारी इतिश्री तथा उनके पति गणेश हेम्बराम नयी दिल्ली पहुंच गए हैं और वे निर्वाचित राष्ट्रपति के साथ रह रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘निर्वाचित राष्ट्रपति के परिवार के केवल चार सदस्य - भाई, भाभी, बेटी और दामाद ही शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।’’

उन्होंने कहा कि देश की 15वीं राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में ‘आदिवासी’ संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिल सकती है। बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राष्ट्रीय राजधानी के चार दिवसीय दौरे पर शनिवार को रवाना हो गए। वह मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मयूरभंज जिले से भाजपा विधायक भी 

सूत्रों ने बताया कि मयूरभंज जिले से भाजपा के छह विधायकों के अलावा, ईश्वरीय प्रजापति ब्रह्मकुमारी की रायरंगपुर शाखा के तीन सदस्य ब्रह्मकुमारी सुप्रिया, ब्रह्मकुमारी बसंती और ब्रह्मकुमार गोविंद भी नयी दिल्ली पहुंच गए हैं और उन्होंने मुर्मू से मुलाकात की।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, धमेंद्र प्रधान और विश्वेश्वर टुडू, भाजपा सांसद सुरेश पुजारी, बसंत पांडा, संगीता कुमारा सिंहदेव और उनके पति केवी सिंहदेव ने नयी दिल्ली में मुर्मू से मुलाकात की। उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

उपरबेड़ा गांव के एक साधारण आदिवासी परिवार से आने वाली 64 वर्षीय मुर्मू ने भारत का राष्ट्रपति बनने तक पार्षद से लेकर मंत्री और झारखंड के राज्यपाल पद तक का लंबा सफर तय किया है। 

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूभारतीय जनता पार्टीओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतBihar Diwas 2026: गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य महोत्सव?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी सहित कई राज्य के सीएम ने दी बधाई?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?