लाइव न्यूज़ :

मार थोमा चर्च के प्रमुख जोसेफ मार थोमा का निधन, अग्नाशय कैंसर से थे पीड़ित

By भाषा | Updated: October 18, 2020 15:10 IST

प्रधानमंत्री ने 27 जून को मेट्रोपोलिटन के 90 वें जन्मदिन समारोह की शुरुआत की थी। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि मेट्रोपोलिटन का निधन न केवल गिरजाघर बल्कि पूरे समाज के लिए क्षति है।

Open in App
ठळक मुद्देमालंकर माच थोमा सीरियाई चर्च के शीर्ष पादरी जोसेफ मार थोमा मेट्रोपोलिटन का यहां एक निजी अस्पताल में रविवार को निधन हो गया।गिरजाघर के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

तिरुवल्ला: मालंकर माच थोमा सीरियाई चर्च के शीर्ष पादरी जोसेफ मार थोमा मेट्रोपोलिटन का यहां एक निजी अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। गिरजाघर के सूत्रों ने यह जानकारी दी। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार मारथोमा समुदाय के 90 वर्षीय प्रमुख का अग्नाशय कैंसर का उपचार चल रहा था और उन्होंने रात करीब ढाई बजे अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कहते हुए इन आध्यात्मिक नेता के निधन पर शोक प्रकट किया कि मेट्रोपोलिटन एक बेहतरीन व्यक्ति थे जिन्होंने मानवता की सेवा की और गरीबों के उत्थान के लिए कठिन परिश्रम किया।मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ श्रेयस्कर डॉ.जोसेफ मार थोमा मेट्रोपोलिटन एक उत्कृष्ट शख्स थे जिन्होंने मानवता की सेवा की और गरीबों तथा वंचितों के उत्थान के लिए कठिन परिश्रम किया। उनके अंदर समानुभूति और विनम्रता कूट-कूटकर भरी थी। उनके आदर्श विचार सदैव याद किये जायेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’प्रधानमंत्री ने 27 जून को मेट्रोपोलिटन के 90 वें जन्मदिन समारोह की शुरुआत की थी। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि मेट्रोपोलिटन का निधन न केवल गिरजाघर बल्कि पूरे समाज के लिए क्षति है।

उन्होंने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘ उन्होंने समाज के बेघरों एवं वंचितों की आजादी एवं कल्याण के लिए काम किया। मुम्बई में रेड स्ट्रीट में रहने वाले बच्चों के पुनर्वास में और ट्रांसजेंडरों को मुख्य धारा में लाने में उनका योगदान दर्शाता है कि उन्होंने वंचितों के लिए कैसा संघर्ष किया।’’मैरामोनिन पठनमथिट्टा जिले में अलकुन्नाथु टी लुकोस और मरियम्मा के घर जन्म लेने वाले जोसेफ मार थोमा अक्टूबर 2007 में माच थोमा मेट्रोपोलिटन बने थे क्योंकि तत्कालीन मार थोमा फिलिपोस माच चिरिसोस्टोम ने अपने बिगड़ते स्वास्थ्य के चलते अपने उत्तराधिकारी को जिम्मेदारियां सौंपने की इच्छा प्रकट की थी। उनकी पार्थिव देह तिरुवल्ला में गिरजाघर मुख्यालय में रखी गई जहां लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

क्राइम अलर्टजमानत पर छूटे आरोपी अलुवा अतुल की कार का हमलावर ने किया पीछा, 5 लोगों ने हथियार से शीशे तोड़े और बाहर खींचकर काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप