लाइव न्यूज़ :

डीयू के प्रोफेसर के बाद अब बिहार में भी एक प्रोफेसर ने की शिवलिंग पर कथित अमर्यादित टिप्पणी, FIR दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: May 29, 2022 17:58 IST

आरोप है कि डॉ. दिनेश पाल ने शिवलिंग की तुलना लीची के बीज से करते हुए इंटरनेट मीडिया पर पोस्‍ट साझा की थी। एक छात्र नेता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजेपी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ दिनेश पाल पर है अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोपएक छात्र नेता की शिकायत पर प्रोफेसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज बीजेपी नेता ने कहा, कुलपति से प्रोफेसर को निलंबित करने की मांग करेंगे

पटना: दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के द्वारा शिवलिंग को लेकर की गई कथित तौर पर अमर्यादि‍त टिप्‍पणी के बाद अब बिहार में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। छपरा में स्थित जेपी विश्‍वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. दिनेश पाल ने भी शिवलिंग के बारे में कथित तौर पर अमर्यादि‍त टिप्‍पणी कर सनसनी फैला दी है। डॉ. दिनेश पाल जेपी विश्वविद्यालय के अंतर्गत दाउदपुर स्थित एक कालेज में कार्यरत हैं। इस मामले में डॉ. दिनेश पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

आरोप है कि डॉ. दिनेश पाल ने शिवलिंग की तुलना लीची के बीज से करते हुए इंटरनेट मीडिया पर पोस्‍ट साझा की थी। एक छात्र नेता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। डॉ. दिनेश पाल पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कभी भी कार्रवाई हो सकती है। वहीं प्राध्यापक दिनेश पाल ने भी दाउदपुर थाने में छात्र मनीष कुमार पांडेय पर कालेज में 24 मई को मारपीट, गाजी गलौज करने एवं रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है।

इस आवेदन के आलोक में छात्र मनीष कुमार पांडेय समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। इस संबंध में छपरा के सदर डीएसपी मुनेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। इस बीच डॉ. दिनेश पाल पर कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी है। 

सोनपुर में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सीवान जिला प्रभारी आशुतोष कुमार रितेश के आवेदन पर आइपीसी की धारा 295(ए) एवं 66/84(सी) आइटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा है कि वे सोमवार को कुलपति प्रो. फारूक अली से मिलकर उन्हें निलंबित करने की मांग करेंगे।

टॅग्स :बिहारBihar PoliceFIR
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं