लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव मुसीबत में, चारा घोटाला मामले में सुनवाई पूरी, 15 फरवरी को सुनाई जएगी सजा, 139 करोड़ की अवैध निकासी मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 29, 2022 18:49 IST

आरोपियों में लालू प्रसाद यादव, ध्रुव भगत, जगदीश शर्मा, डॉ.आर.के.शर्मा, 5 आईएएस अधिकारी, 30 वेटनरी डॉक्टर, 6 एकाउंटेंट और 56 आपूर्तिकर्ता शामिल हैं.

Open in App
ठळक मुद्देचारा घोटाले के सबसे बडे़ मामले (आरसी 47ए/96) में 139 करोड़ की अवैध निकासी से जुड़ा है.आखिरी आरोपी डॉ शैलेश कुमार द्वारा मामले पर अंतिम बहस पूरी कर ली गई. अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 15 फरवरी मुकर्रर की है.

रांचीः बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें एकबार फिर से बढ़ सकती है. चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ की अवैध निकासी मामले में आज बहस पूरी हो गई. सीबीआई की विशेष अदालत अब इस मामले में 15 फरवरी को अपना फैसला सुनाएगी.

 

आज बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. इस मामले में लालू प्रसाद यादव समेत 110 आरोपियों पर फैसला सुनाया जाएगा. ऐसे में यह कयास लगाये जाने लगे हैं कि लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर जेल जाना पड़ सकता है. इस मामले के आरोपियों में लालू प्रसाद यादव, ध्रुव भगत, जगदीश शर्मा, डॉ.आर.के.शर्मा, 5 आईएएस अधिकारी, 30 वेटनरी डॉक्टर, 6 एकाउंटेंट और 56 आपूर्तिकर्ता शामिल हैं. चारा घोटाले के सबसे बडे़ मामले (आरसी 47ए/96) में 139 करोड़ की अवैध निकासी से जुड़ा है.

सीबीआई की विशेष अदालत ने डोरंडा कोषागार मामले में आखिरी आरोपी डॉ शैलेश कुमार द्वारा मामले पर अंतिम बहस पूरी कर ली गई. अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 15 फरवरी मुकर्रर की है. उसी दिन लालू यादव सहित अन्य आरोपियों को लेकर अदालत का फैसला आ सकता है. 

इसके पूर्व सीबीआइ के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने बताया कि लालू प्रसाद यादव समेत मुकदमे का सामना करे रहे आरोपितों को अब उपस्थिति दर्ज करानी होगी. बता दें कि लालू प्रसाद यादव का इलाज दिल्ली में चल रहा है. वे पिछले कुछ महीने से उपचार के नाम पर बाहर हैं.

लालू यादव को 1996 में चारा घोटाले के कारण ही बिहार के मुख्यमंत्री पद को छोड़ना पड़ा था. इसके बाद उन्हें जेल जाना पडा था. चारा घोटाला के चार मामलों में उन्हें पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है. इन मामलों में उन्हें जेल में सजा भी काटनी पड़ी है. तत्काल वह जमानत पर बाहर आ गये हैं. वे चुनाव लड़ने से भी अयोग्य करार दिए जा चुके हैं.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारझारखंडपटनासीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे