लाइव न्यूज़ :

विदर्भ से हाथ पीछे खींच रहा दूरदर्शन, कार्यक्रम बनने पर भी संकट के बादल, नागपुर केंद्र के पीजीएफ में स्टाफ की कमी

By वसीम क़ुरैशी | Updated: October 12, 2021 20:32 IST

नागपुर दूरदर्शन केंद्र में स्टेशन से सैटेलाइट के लिए अपलिंकिंग और पीजीएफ यानी प्रोग्राम जनरेशन फैसिलिटी की सेवा ही शुरू है.

Open in App
ठळक मुद्दे1982 में दूरदर्शन केंद्र शुरू हुआ था. कार्यक्रम बनते और प्रसारित होते रहे लेकिन अब प्रसारण पर ब्रेक लग गया है.विदर्भ के कार्यक्रमों के लिए मुंबई से रोजाना केवल आधे घंटे ही मिल पाते हैं.

नागपुरः दूरदर्शन केंद्र से 31 अक्तूबर तक टेरेस्टोरियल ट्रांसमिशन बंद हो जाएगा. इसके साथ ही अब यहां के कर्मचारियों के बीच यहां कार्यक्रम निर्माण के बंद होने को लेकर चिंताए बढ़ रही हैं.

 

 

वर्तमान में नागपुर दूरदर्शन केंद्र में स्टेशन से सैटेलाइट के लिए अपलिंकिंग और पीजीएफ यानी प्रोग्राम जनरेशन फैसिलिटी की सेवा ही शुरू है. 1982 में दूरदर्शन केंद्र शुरू हुआ था. वर्षों तक यहां से कार्यक्रम बनते और प्रसारित होते रहे लेकिन अब प्रसारण पर ब्रेक लग गया है.

कर्मचारियों के बीच कार्यक्रम निर्माण के बंद होने की आशंका के पीछे यह कारण है कि यहां प्रोग्राम ऑफिसर एक ही रह गया है, प्रोडक्शन असिस्टेंट और एडिटर भी एक ही है और कैमरामेन हैं ही नहीं. कोई भर्ती भी नहीं हो रही है. इतने कम स्टाफ में कार्यक्रम बनाना मुश्किल है. इसके अलावा विदर्भ के कार्यक्रमों के लिए मुंबई से रोजाना केवल आधे घंटे ही मिल पाते हैं.

सीधे तौर पर विदर्भ की उपेक्षा

विदर्भ के कलाकारों के लिए नागपुर दूरदर्शन केंद्र महत्वपूर्ण है. पहले यहां 2-3 घंटे के कार्यक्रम बना करते थे लेकिन स्टाफ की लगातार होती कमी के बाद अब करीब विदर्भ की कला, साहित्य, संस्कृति, रंगकर्मियों आदि के लिए आधा घंटे का ही समय मिल पा रहा है. आदिवासी क्षेत्र से जुड़ी कला के प्रदर्शन और प्रोत्साहन भी प्रभावित होगा. आश्चर्य की बात तो ये है कि व्यवस्था के बावजूद इसे कम किया जा रहा है. जी.एस. ख्वाजा, कलाक्षेत्र के जानकार

समय के हिसाब से चलें

दूरदर्शन सरकारी सेवा है, इसे अपग्रेड किया जाना चाहिए. ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि लोकल टैलेंट को बढ़ावा मिले. आज भी कुछ कार्यक्रमों में दूरदर्शन की टीआरपी अच्छी है. नरेंद्र शिंदे, सीरियल निर्माता

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?