लाइव न्यूज़ :

महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर और अफगानिस्तान के हालात को बताया एक, कहा- हमारे सब्र का इम्तिहान न लें

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 22, 2021 08:34 IST

कश्मीरी नेता महबूबा मुफ्ती ने तालिबान की प्रशंसा करते हुए कहा कि दुनिया आपको देख रही है । आप कोई ऐसा काम न करें, जिससे आपकी छवि खराब हो । महबूबा ने अफगानिस्तान और कश्मीर के हालात को एक जैसा बताया ।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर नेता महबूबी मुफ्ती ने तालिबान को दी नसीहत कहा- दुनिया आपको देख रहा है महबूबा ने अफगानिस्तान और कश्मीर के हालात को बताया एकउन्होंने कहा कि हमारे सब्र का इम्तिहान न लें

कश्मीर : जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री  महबूबा मुफ्ती अक्सर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहती है । इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया । महबूबा ने तालिबान का महिमामंडन करते हुए कहा कि अमेरिका को अफगानिस्तान में अपना बस्ता बांधकर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा । अब केंद्र सरकार को भी अटल बिहारी बाजपेयी की तरह वार्ता फिर से शुरू करने और अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करने की चेतावनी दी और कहा वरना बहुत देर हो जाएगी । 

धैर्य की परीक्षा न लें 

अपने भाषण में मुफ्ती ने कहा, "हमारे धैर्य की परीक्षा न लें और जब आपके पास अभी भी मौका हो तो अपने तरीके बदलें । याद कीजिए कि कैसे बाजपेयी ने शांति प्रक्रिया की शुरुआत की थी । आपको कश्मीरियों के साथ बातचीत फिर से शुरू करनी चाहिए और जो लूटा है उसे लौटा देना चाहिए । उन्होंने आगे कहा कि लोगों को  "शांतिपूर्वक" अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के खिलाफ लड़ने का आग्रह किया।

घाटी में राजनीतिक आधार खो रही हैं महबूबा मुफ्ती : भाजपा

मुफ्ती पर हमला करते हुए, भाजपा नेता निर्मल सिंह ने उन्हें हताश और निराश बताया क्योंकि उन्होंने राजनीतिक आधार खो दिया है । उन्होंने कहा, 'अगर वह सोचती है कि वह हमें ब्लैकमेल कर सकती है तो उसे यह समझने की जरूरत है कि यह मोदी का भारत है। वे दिन चले गए और अब हमें ब्लैकमेल नहीं किया जाएगा । ”केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस तरह के बयान देने वालों के कुछ दुर्भावनापूर्ण इरादे हैं।पीएम ने नेताओं को संबोधित करते हुए कहा ,“सहिष्णुता हमारी संस्कृति और परंपरा है लेकिन आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस हमारा संकल्प है । उसी संकल्प के साथ भारत और उसके लोग आगे बढ़ रहे हैं। जो लोग इस तरह के बयान देते हैं उनके कुछ दुर्भावनापूर्ण इरादे होते हैं।"

आपको बताते दें कि पिछले साल अक्टूबर में नजरबंदी से रिहा होने के बाद, मुफ्ती ने बार-बार केंद्र सरकार से पाकिस्तान के साथ बातचीत करने का आग्रह किया था । जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे के निरसन की दूसरी वर्षगांठ पर, उन्होंने श्रीनगर में यह कहते हुए विरोध प्रदर्शन किया कि हम विरोध करेंगे और सरकार को बाहरी आयामों को संबोधित करने के लिए पाकिस्तान से बात करने के लिए मजबूर करेंगे ।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमहबूबा मुफ़्तीअफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस